{"_id":"57b15f5a4f1c1bd26e6eb0a4","slug":"heard-pm-s-speech-was-hoping-there-would-be-something-on-appointment-of-judges-cji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीफ जस्टिस का पीएम मोदी पर निशाना, कहा लोगों को इंसाफ दिलाने पर भी बोलते ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीफ जस्टिस का पीएम मोदी पर निशाना, कहा लोगों को इंसाफ दिलाने पर भी बोलते
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
चीफ जस्टिस जीएस ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए भाषण पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा, 'मेरी पोजिशन और मेरे बारे में सब जानते हैं। मैं बेबाकी से बोलता हूं। मैं वो बात बोलता हूं जो आपके दिल में है और आपके दिल को छू जाए।' जस्टिस ठाकुर ने कहा, 'मैं जहां पहुंचा वो जगह सबसे ऊपर है, मैं क्या सोचता हूं, मुझे यह कहने में जरा भी झिझक नहीं है।'
ठाकुर ने कहा, 'करीब डेढ़ घंटे तक देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का भाषण सुना। उन्होंने गरीबी हटाने की बात की, अच्छी स्कीम लाने की बात की, वो सब ठीक है। मुझे उम्मीद थी कि वह देश वासियों के लिए इंसाफ के बारे में भी सोचेंगे। जजों की नियुक्ति के बारे में बात होगी।'
गौरतलब है कि केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच जजों की नियु्क्ति को लेकर टकराव की स्थिति बनी थी। केंद्र ने जजों की नियुक्ति के लिए कोलेजियम सिस्टम को समाप्त कर राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग बनाने का प्रस्ताव दिया था जिस सुप्रीम कोर्ट ने रदद् कर दिया था।

चीफ जस्टिस ने शेर से बयां किया दर्द
चीफ जस्टिस जीएस ठाकुर
जस्टिस ठाकुर ने जजों की कमी का मामला उठाते हुए कहा कि मुकदमा का निपटारा अंग्रेजी राज से धीमा है। स्वतंत्रता दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जस्टिस ठाकुर ने कहा शेर पढ़ा , 'गुल फेंके है औरों की तरफ बल्कि समर भी, ऐ खानाबर अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी ' जस्टिस ठाकुर ने अपने शेर का मतलब बताते हुए कहा कि 'तुमने दूसरों को फूल और फल दिए। कुछ हमारी तरफ भी भेज दो'
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम ध्वजारोहण के समय झंडे की गांठ न खुली तो खंभे को निकलना पड़ा। इस घटना का उदाहरण देते हुए, चीफ जस्टिस ने कानून मंत्री पर निशाना साधा और कहा, 'लॉ मिनिस्टर गांठ के पक्के हैं। हम भी अपनी गांठ के पक्के हैं। आपने हमारी गांठ भी देख ली। हम तो खंभा उखाड़कर भी झंडा फहरा देते हैं।'