फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Healthcare experts advised pole bound five states to ensure social distancing and limit number of pople in rallies

कोरोना और चुनाव: स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चुनावी राज्यों को सलाह, रैलियों में लोगों की संख्या कम रखें और शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें

Sat, 08 Jan 2022 07:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 Jan 2022 07:58 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बीच शनिवार को पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का एलान कर दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चुनावी राज्यों को सलाह दी है कि चुनाव सुरक्षित तरीके से संपन्न हों और कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर न हो, इसके लिए नियमों का पालन जरूर सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Healthcare experts advised pole bound five states to ensure social distancing and limit number of pople in rallies
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन चुनावी राज्यों से कोरोना महामारी के दौरान कुछ नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि इन राज्यों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां हो रही चुनावी रैलियों में लोगों की संख्या सीमित की जाए और शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में कोरोना महामारी गंभीर स्थिति में है और ऐसे में कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने से हालात बिगड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

कोरोना महामारी के मामले बढ़ने के बीच पांच राज्यों में होने हैं चुनाव
देश में कोरोना वायरस और इसके नए व अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना 10 मार्च को की जाएगी। दूसरी लहर में भयावह स्थिति का सामना करने के बाद अब तीसरी लहर की दस्तक से अलर्ट चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर कोविड सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नए प्रोटोकॉल भी तय किए हैं।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार के लिए ऑनलाइन माध्यम का ही इस्तेमाल करें राजनीतिक दल
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार उजाला साइग्नल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक निदेशक डॉ. शुचिन बजाज ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ओर से किसी भी भौतिक अभियान नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से रैलियों का आयोजन और प्रचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कोविड संबंधित नियमों का उल्लंघन न हो। जब विवाह कार्यक्रम में केवल 20 लोगों के शामिल होने की सीमा तय की गई है तो चुनाव आयोग को रैलियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को भी सीमित करना चाहिए।

विज्ञापन

वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को न दी जाए मतदान करने की अनुमति
वहीं, इंडियन स्पाइनल इंजुरीज सेंटर के चीफ ऑफ स्ट्रैटेजी सुगंध अहलूवालिया का कहना है कि इस समय सबसे जरूरी बात यह सुनिश्चित करना है कि सभी मतदाता गंभीरता के साथ सभी कोविड नियमों का पालन करें। ऐसे लोगों की मतदान की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें नहीं लगवाई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। बिना मास्क के किसी को भी वोट डालने न दिया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर मतदान होना लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन सभी मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है।

देश में तेज रफ्तार से बढ़े हैं कोरोना के मामले, गंभीर हो रहे हैं हालात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते बुधवार को कहा था कि भारत में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तेजी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को चुनाव समिति के साथ एक बैठक भी की थी, जिसमें कोरोना के वैश्विक और घरेलू असर पर आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे। लगभग सभी राज्यों में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों में तेज रफ्तार से बढ़े हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट को देश में दूसरी लहर का कारण बने डेल्टा से कहीं अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed