फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health services of private hospitals are three times more expensive than government

अध्ययन: सरकारी से 3 गुना महंगी हैं निजी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं, IIT जोधपुर के शोध में निकला निष्कर्ष

Wed, 09 Nov 2022 05:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 05:51 AM IST
सार

आईआईटी जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. आलोक रंजन ने कहा, भारत में निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पतालों में मरीज का इलाज काफी किफायती है। इस क्षेत्र में किया गया यह पहला अध्ययन है।

विज्ञापन
Health services of private hospitals are three times more expensive than government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में भर्ती किसी मरीज के इलाज पर प्रतिदिन औसतन खर्च 2,833 रुपये है, जबकि निजी अस्पतालों में यही खर्च 6,788 रुपये बैठता है। यह निष्कर्ष आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं के तुलनात्मक अध्ययन में निकला है।

विज्ञापन


यह अध्ययन राज्य स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी अस्पतालों को आधार बनाकर राज्य के 64 अस्पतालों में किया गया है। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के परिवार पर आने वाले खर्च पर तुलनात्मक अध्ययन किया है। यह अध्ययन हेल्थ इकोनॉमिक्स रिव्यू जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में इजाज काफी किफायती
आईआईटी जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. आलोक रंजन ने कहा, भारत में निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पतालों में मरीज का इलाज काफी किफायती है। इस क्षेत्र में किया गया यह पहला अध्ययन है। शोध में आईआईटी जोधपुर के तहत स्कूल ऑफ लिबरल ऑ्टर्स के सहायक प्रोफेसर डॉ. आलोक रंजन, छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (एसएचआरसी) के कार्यकारी निदेशक डॉ. समीर गर्ग, एसएचआरसी के वरिष्ठ कार्यक्रम समन्वयक नारायण त्रिपाठी और एसएचआरसी के प्रोग्राम एसोसिएट कीर्ति कुमार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed