फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry: The Central Government released another consignment of Corona Vaccine for the second consecutive day

स्वास्थ्य मंत्रालय: केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन कोरोना वैक्सीन की एक और खेप जारी की

Fri, 30 Jul 2021 06:44 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Jul 2021 06:44 AM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने दूसरी खेप में राज्यों को 53 लाख खुराकें भेजी
  • राज्यों के पास वैक्सीन का कुल भंडारण तीन करोड़ से भी अधिक हुआो

विज्ञापन
Health Ministry: The Central Government released another consignment of Corona Vaccine for the second consecutive day
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन वैक्सीन की एक और खेप जारी की है। इसके तहत 53 लाख से भी ज्यादा खुराकें शुक्रवार तक राज्यों को उपलब्ध हो जाएंगी। इनमें ज्यादातर कोविशील्ड वैक्सीन मौजूद है। इससे पहले बीते बुधवार को सरकार ने 1.20 करोड़ से अधिक खुराक की खेप जारी की थी जो टीकाकरण कार्यक्रम को शुरू हुए सात महीने में पहली बार देखने को मिली थी।

विज्ञापन


53 लाख खुराकें भेजी राज्यों को, तीन करोड़ से ज्यादा हुआ भंडारण
बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1.20 करोड़ खुराक की खेप राज्यों को मिल चुकी है। फिलहाल 53.05 लाख खुराक की एक और खेप जारी की है जिसके साथ ही राज्यों के पास वैक्सीन का कुल भंडारण तीन करोड़ से भी अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों को भेजी 47.48 करोड़ में से 44.74 करोड़ से भी ज्यादा खुराक का इस्तेमाल हो चुका है। फिलहाल राज्यों के पास भंडारण में 2.88 करोड़ से भी ज्यादा खुराक मौजूद हैं लेकिन शुक्रवार तक नई खेप मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर तीन करोड़ पार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 43.73 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक देश में वैक्सीन लेने वालों की संख्या 44.64 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिनमें से 9.69 करोड़ से अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह भी राज्यों के लिए कोरोना वैक्सीन की नई खेप जारी की थी। जिसमें केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को 71 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई गई थी।







इस माह में 12 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के लिए केंद्र अब तक नौ खेप कर चुका है जारी
जुलाई के अंत तक राज्यों को करीब 12 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिसे पूरा करने के लिए सरकार अब तक नौ बार खेप जारी कर चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह में और खेप जारी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed