फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry reduces gap for COVID-19 precaution doses from existing 9 months to 6 months for those above 18 years

COVID-19: 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए एहतियाती खुराक पर अहम फैसला, अंतराल 9 महीने से घटाकर 6 महीने किया गया

Wed, 06 Jul 2022 08:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Jul 2022 08:15 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को फिर नए मरीजों और संक्रमण दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच सरकार ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज पर बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
Health Ministry reduces gap for COVID-19 precaution doses from existing 9 months to 6 months for those above 18 years
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोविड-19 एहतियाती खुराक को लेकर अहम फैसला लिया है। मंत्रालय ने खुराक के अंतर को मौजूदा 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है। 18 साल के ऊपर उम्र के लोग अब वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के 6 महीने बाद एहतियाती डोज लगवा सकेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र भी जारी किया है।  
विज्ञापन


एनटीएजीआई की उपसमिति ने की सिफारिश
राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को बुधवार को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की स्थायी तकनीकी उपसमिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया है और उपसमिति भी सामने आ रहे वैज्ञानिक साक्ष्य एवं वैश्विक पद्धति को ध्यान में रखकर इस निष्कर्ष पर पहुंची है। 
विज्ञापन


भूषण ने कहा कि इस सिफारिश पर एनटीएजीआई भी मुहर लगा चुका है। इसलिए अब यह फैसला किया गया है कि 18 से 59 साल तक की उम्र के सभी लाभार्थियों को दूसरी खुराक के छह माह या 26 सप्ताह के पूरा हो जाने पर निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के लाभार्थियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम मोर्चा कर्मियों के लिए दूसरी खुराक के छह माह या 26 सप्ताह पूरा हो जाने पर एहतियाती खुराक मुफ्त सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये जाएं और इसका व्यापक रूप से प्रचार किया जाए। उन्होंने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों एवं प्रशासकों को लिखी इस चिट्ठी में कहा कि हर घर दस्तक दूसरा अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण केंद्रों व घरों में सभी पात्र लाभार्थियों को एहतियाती खुराक का लाभ पहुंचाने में मैं आपके सहयोग व नेतृत्व को लेकर आशावान हूं।  




अब तक 198.20 करोड़ खुराकें दी गईं
देश में बीते दिन कोरोना के 16,159 नए मामले आए। इस दौरान 28 और संक्रमितों की जान भी गई। फिलहाल देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 फीसदी है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 737 मरीज ठीक हुए हैं। देशव्यापी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.20 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

बीते दिन किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 28 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से छह-छह मरीजों की मौत केरल और महाराष्ट्र में हुई। दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई जबकि गोवा और कर्नाटक में दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई।

कोरोना फैक्ट्स
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।


ई-रक्तकोष पर देना होगा हर दिन का हिसाब, एप भी बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए दो बड़ी योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। पहली योजना के तहत देशभर के ब्लड बैंक के लिए एक ई-रक्तकोष वेबसाइट तैयार हुई है । यहां ब्लड बैंक में कौन-कौन से रक्त समूह उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी लाइव मिलेगी। दूसरी योजना कोविन वेबसाइट का विस्तार है।

वर्तमान में जिस कोविन वेबसाइट की मदद कोरोना टीकाकरण में ली जा रही है, जल्द ही यहां रक्तदान को लेकर भी जानकारियां उपलब्ध होंगी। यह दोनों वेबसाइट एक-दूसरे से लिंक रहेंगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, देश के प्रत्येक लाइसेंसधारी ब्लड बैंक को ई-रक्तकोष वेबसाइट से जुड़ना आवश्यक है। यहां हर दिन रक्त की उपलब्धता के बारे में जानकारी देनी होगी। किस रक्त समूह का कितना भंडारण है, यह भी बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed