फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry recommended TB screening for all COVID19 positive patients and COVID19 screening for all diagnosed TB patients

कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सलाह, कहा- सभी पॉजिटिव मरीजों की हो टीबी की जांच

Sat, 17 Jul 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Jul 2021 04:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोरोना पॉजिटिव रोगियों के लिए क्षय रोग (टीबी) की जांच और सभी स्वस्थ हुए टीबी रोगियों के लिए कोरोना स्क्रीनिंग की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Health ministry recommended TB screening for all COVID19 positive patients and COVID19 screening for all diagnosed TB patients
टीबी के मरीज

विस्तार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोरोना पॉजिटिव रोगियों के लिए क्षय रोग (टीबी) की जांच और सभी स्वस्थ हुए टीबी रोगियों के लिए कोरोना स्क्रीनिंग की सिफारिश की है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि हाल ही में कोरोना से संक्रमित मरीजों में क्षय रोग (टीबी) के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। जिससे रोजाना करीब दर्जनभर इसी तरह के मामले सामने आने से सरकार भी चिंतिति नजर आ रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण व्यक्ति के लिए सक्रिय क्षय रोग (टीबी) का खतरा बढ़ा सकता है। क्योंकि यह ब्लैक फंगस की तरह एक 'अवसरवादी' संक्रमण है, लेकिन कोविड-19 की वजह से टीबी के मामलों में वृद्धि के फिलहाल पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि 2020 में कोविड रोधी प्रतिबंधों के चलते टीबी के मामलों में लगभग 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस तरह की कुछ खबरें आई हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों में हाल में टीबी के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है और हर रोज लगभग दर्जनभर मामले आने से डॉक्टर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






मंत्रालय ने यह भी कहा कि स्पष्ट किया जाता है कि अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोविड मरीजों की टीबी जांच और सभी टीबी मरीजों की कोविड जांच की सिफारिश की है। सार्स-कोव-2 संक्रमण व्यक्ति के लिए टीबी का जोखिम बढ़ा सकता है क्योंकि यह ब्लैक फंगस की तरह एक अवसरवादी संक्रमण है।लेकिन कोविड-19 की वजह से टीबी के मामलों में वृद्धि के फिलहाल पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed