{"_id":"609d097b67f9300e51790b13","slug":"health-ministry-pc-today-on-coronavirus-cases-in-india-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज क्या कुछ कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज क्या कुछ कहा
Thu, 13 May 2021 04:42 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 May 2021 04:42 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी के कहर के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
विज्ञापन
देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।
विज्ञापन
देश में 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट चार राज्यों में है।
विज्ञापन
10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से ज्यादा है : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है जो कि चिंताजनक है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
17 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।