फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry pc on coronavirus cases in india all upldates, Corona second wave, covid19 cases in india

स्वास्थ्य मंत्रालय : देश में दूसरी लहर अब भी जारी, हिल स्टेशनों में उड़ रही हैं कोरोना नियमों की धज्जियां

Tue, 06 Jul 2021 04:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Jul 2021 04:53 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में दूसरी लहर  अभी खत्म नहीं हुई है  इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
Health ministry pc on coronavirus cases in india all upldates, Corona second wave, covid19 cases in india
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोराना को हराने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में दूसरी लहर  अभी खत्म नहीं हुई है  इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने ताजा आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के 80 फीसदी नए मामले 90 जिलों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक में ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक राहत की खबर भी दी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 9 दिन से लगातार 50,000 से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड का नाम शामिल है। लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ जिलों में अधिक संक्रमण देखा जाए तो हमें ये मानकर चलना पड़ेगा कि कुछ इलाकों में अभी भी दूसरी लहर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल स्टेशनों में लोग कोरोना के नियमों का नहीं कर रहे पालन: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हिल स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोग कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं कर रहे हैं। यदि प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हम प्रतिबंधों में ढील को फिर से रद्द कर सकते हैं।


वहीं इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिमला और मनाली में कोविड उचित व्यवहार का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही स्वास्थ्य सचिव ने देश के 73 जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना के मामले तेजी बढ़ने की जानकारी दी है।

इस खबर को भी पढ़ें-ः उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आने का बना रहे प्लान तो पहले कर लें पड़ताल, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed