{"_id":"6085cdbd8ebc3ebf012b0282","slug":"health-ministry-infrastructure-may-be-inadequate-to-deal-with-growing-cases-of-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय: कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में बुनियादी ढांचा नाकाफी हो सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय: कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में बुनियादी ढांचा नाकाफी हो सकता है
Mon, 26 Apr 2021 01:44 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:44 AM IST
सार
- केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे स्थानीय स्तर पर उच्च संक्रमण दर या बिस्तर की अधिक आवश्यकता वाले स्थानों की पहचान करें और 14 दिनों के लिए स्थानीय रोकथाम उपाय अपनाएं
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए केंद्र ने रविवार को कहा कि वर्तमान बुनियादी ढांचा शायद इससे निपटने में नाकाफी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे स्थानीय स्तर पर उच्च संक्रमण दर या बिस्तर की अधिक आवश्यकता वाले स्थानों की पहचान करें और 14 दिनों के लिए स्थानीय रोकथाम उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थानीय रोकथाम उपाय में प्राथमिक स्तर पर लोगों को घुलने-मिलने से रोकने के साथ ही तीन रणनीतिक क्षेत्रों में हस्तक्षेप करें, जिनमें रोकथाम, नैदानिक प्रबंधन और सामुदायिक मेल-मिलाप से रोकना शामिल है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में बहुत अधिक संख्या में सामने आ रहे संक्रमण के नए मामलों का हवाला देते हुए केंद्र ने कहा कि हालात को काबू करने के लिए राज्यों को तत्काल सख्त कोविड-19 प्रबंधन और रोकथाम उपायों पर विचार करने की आवश्यकता है। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा है।