फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh jharkhand

कोरोना: पिछले 24 घंटे में 591 नए मामले, अब तक 169 की मौत, संक्रमितों की संख्या 5865 हुई

Thu, 09 Apr 2020 04:14 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh jharkhand
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददात सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 591 मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 5865 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब हो कि बुधवार को कोरोना वायरस के 773 नए मामले सामने आए थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। इस प्रकार आज देश में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या भी घटी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि इस खतरनाक वायरस से अभी तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 20 लोगों की मौत कल से अभी तक हुई है। वही इस वायरस से 478 लोग ठीक हुए है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस रोगियों का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के तर्कसंगत उपयोग पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में पीपीई के पर्याप्त स्टॉक हैं और सरकार उनकी आपूर्ति को और बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

20 घरेलू निर्माताओं को पीपीई के उत्पादन लिए तैयार किया गया
सचिव ने कहा कि पीपीई, मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति अब शुरू हो गई है। भारत में 20 घरेलू निर्माताओं को पीपीई के उत्पादन लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि 1.7 करोड़ पीपीई के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और आपूर्ति शुरू हो गई है। साथ ही 49,000 वेंटिलेटर का भी ऑर्डर दिया गया है।

पीपीई की उपलब्धता के बारे में उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पीपीई के स्टॉक उपलब्ध है। हमारे दिशानिर्देश कहते हैं कि न केवल पीपीई को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, बल्कि उनका उपयोग जोखिम के आधार पर तर्कसंगत रूप से किया जाना चाहिए।

2,500 से अधिक डॉक्टरों और 35,000 पैरामेडिक्स कर्मचारियों को तैनात किया
अग्रवाल ने बताया कि रेलवे ने 2,500 से अधिक डॉक्टरों और 35,000 पैरामेडिक्स कर्मचारियों को मरीजों के इलाज के लिए तैनात किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे की 586 स्वास्थ्य इकाइयों की श्रृंखला, 45 उप-मंडल अस्पताल, 56 मंडल अस्पताल, आठ उत्पादन इकाई अस्पताल और 16 क्षेत्रीय अस्पताल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी महत्वपूर्ण सुविधाओं को समर्पित कर रहे हैं।

रेलवे 5,000 डिब्बों को आइसोलेशन यूनिट में बदल रही
सचिव ने बताया कि 80,000 आइसोलेशन बेड तैयार करने के लिए, भारतीय रेलवे 5,000 डिब्बों को आइसोलेशन यूनिट में बदल रही है, जिनमें से 3,250 को परिवर्तित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने लगभग 6 लाख पुन: उपयोग योग्य मास्क और 4,000 लीटर से अधिक हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन किया है।

करनाल में 13000 परिवारों को 64 लाख रुपये की मदद
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि करनाल (हरियाणा) में 'एडॉप्ट ए फैमिली' अभियान के तहत, 13000 जरूरतमंद परिवारों को 64 लाख रुपये की मदद दी जा रही है।

नौ राज्यों में कोरोना विशेषज्ञ टीमों को भेजा गया
संयुक्त सचिव ने बताया कि देश के कोरोना प्रभावित नौ राज्यों में कोरोना वायरस विशेषज्ञ टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रियों के समूहों ने कहा कि कोविड-19 से सैनिकों की तरह लड़ रहे डॉक्टरों को समाज की तरफ से पूरा समर्थन मिलना चाहिए। 


संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों का हो पालन, ताकि चिकित्सा कर्मचारी संक्रमित ना हो
अग्रवाल ने बताया कि अस्पतालों को संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि चिकित्सा कर्मचारी कोविड-19 के संपर्क में न आएं। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि न केवल पीपीई को चिकित्सा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए, बल्कि तर्कसंगत रूप से भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

पॉजिटिव मामलों की दर तीन से पांच फीसदी, इसमें नहीं हो रही पर्याप्त वृद्धि
संवाददाता सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि 1,30,000 नमूनों का अब तक परीक्षण किया जा चुका है। अभी तक इनमें से 5,734 नमूनों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। पिछले एक से डेढ़ महीनों में पॉजिटिव मामलों की दर तीन से पांच फीसदी के बीच रही है। इसमें पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है। कल हमने 13,143 नमूनों का परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed