फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry, Corona Vaccination Today, know total number of people vccinated on wednes day

अबतक 786842 लोगों को लगा कोरोना का टीका, चार लोगों की मौत पर सरकार ने दी सफाई

Wed, 20 Jan 2021 07:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jan 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry, Corona Vaccination Today, know total number of people vccinated on wednes day
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

कोरोना टीकाकरण का आज पांचवा दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से बुधवार शाम 6 बजे तक देश में कुल 7,86,842 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं बुधवार की बात करें तो देश के कुल 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में  शाम छह बजे तक 1,12,007 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अबतक गंभीर दुष्प्रभाव के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के बाद चार लोगों की मौत हो गई लेकिन इसकी वजह टीकाकरण नहीं थी। इन सभी की मौत हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हुईं हैं।
विज्ञापन


19 जनवरी को 1.77 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगे टीके
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में कुल 3,800 सत्रों में 19 जनवरी को 1,77,368 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। 

18 जनवरी को लगे 1,48,266 लोगों को टीके
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 18 जनवरी को 148266 लोगों को टीके लगे थे और इस दौरान 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

17 जनवरी को 17,072 लाभार्थियों का टीकाकरण 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को केवल छह राज्यों ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान चलाया और कुल 17,072 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

16 जनवरी को 2,07,229 लोगों का टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को 2,07,229 लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद भारत एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने के मामले में पूरे विश्व में सबसे आगे हो गया है।  इस अभियान में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी भारत से पीछे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन यानि शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, बीजेपी सांसद महेश शर्मा और पश्चिम बंगाल के मंत्री निर्मल माजी ने भी कोरोना वैक्सीन की खुराक ली।


बता दें कि भारत में टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के जरिए निर्मित ‘कोविशील्ड’ के साथ ही भारत बायोटेक की ओर से विकसित स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। हालांकि भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed