{"_id":"5ff4f08a8ebc3e2e246b1842","slug":"health-minister-maharashtra-government-wants-clarification-from-center-on-corona-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के टीकों पर केंद्र से स्पष्टीकरण चाहती है महाराष्ट्र सरकार : राजेश टोपे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के टीकों पर केंद्र से स्पष्टीकरण चाहती है महाराष्ट्र सरकार : राजेश टोपे
Wed, 06 Jan 2021 04:34 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:34 AM IST
विज्ञापन
राजेश टोपे
महाराष्ट्र सरकार राज्य में टीकाकरण अभियान शुरू करने से पहले केंद्र से कोविड-19 के उन दो टीकों के बारे में स्पष्टीकरण चाहती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सात जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान टीकों के बारे में महाराष्ट्र अपनी चिंताओं को उठाएगा।
विज्ञापन
टोपे ने कहा कि केंद्र सरकार अगले 10 दिन में राज्य सरकार को बड़े पैमाने पर टीके की उपलब्धता के बारे में बताएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रशीतन केंद्रों और आपूर्ति श्रृंखला की व्यवस्था की गई है। राज्य बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने को तैयार है। लेकिन, स्वीकृत टीकों के बारे में हम केंद्र से कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, क्योंकि उन्हें आपात स्थिति का हवाला देते हुए उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन