फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Headmaster used to send obscene messages on girl students' phones, police arrested

Arunachal Pradesh: प्रधानाध्यापक छात्राओं के फोन पर भेजता था अश्लील मेसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 11:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Thu, 03 Oct 2024 11:15 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वह छात्राओं के फोन पर अश्लील मेसेज भेजकर उनको परेशान करता था। साथ ही कक्षा 9 और 10 की छात्राओं को मेसेज भेजकर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कहता था।

विज्ञापन
Headmaster used to send obscene messages on girl students' phones, police arrested
प्रधानाध्यापक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल का एक प्रधानाध्यापक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। प्रधानाध्यापक छात्राओं के फोन पर अश्लील मेसेज भेजता था। पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के गौतमपुर के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं और अभिभावकों ने आरोप लगाए थे। पुलिस ने बताया कि वह छात्राओं के फोन पर अश्लील मेसेज भेजकर उनको परेशान करता था। साथ ही कक्षा 9 और 10 की छात्राओं को मेसेज भेजकर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कहता था। इसके अलावा वह छात्राओं को परीक्षा में पास करने का वादा करने के बहाने अपने आवास पर बुलाकर छेड़छाड़ करता था। उसके लगातार उत्पीड़न के कारण कई छात्राओं ने स्कूल छोड़ दिया और कक्षाओं में भाग नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पादु ने कहा कि शिकायत के बाद मियाओ एसडीपीओ मागा टैगो और डियून पुलिस स्टेशन प्रभारी लोबसांग गेंडेन की देखरेख में महिला उप-निरीक्षक एनएस थौमॉन्ग के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सरकारी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed