फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy will come to West Bengal before Karnataka elections will meet Mamata Banerjee Latest News

Elections 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले बंगाल आएंगे कुमारस्वामी, ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात

Tue, 21 Mar 2023 07:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Mar 2023 07:49 PM IST
सार

एचडी कुमारस्वामी अगले शुक्रवार यानि 24 मार्च को कोलकाता आ रहे हैं। वे यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इसी साल कर्नाटक में चुनाव होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
HD Kumaraswamy will come to West Bengal before Karnataka elections will meet Mamata Banerjee Latest News
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक प्रदेश जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता आ रहे हैं। कर्नाटक चुनाव से पहले उनका आना राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले सप्ताह ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जानकार इसे तीसरे मोर्चे की पहल की अगली कड़ी के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एचडी कुमारस्वामी अगले शुक्रवार यानि 24 मार्च को कोलकाता आ रहे हैं। वे यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इसी साल कर्नाटक में चुनाव होने जा रहे हैं। अखिलेश के बाद कुमारस्वामी की कोलकाता यात्रा को राजनीतिक हलकों में काफी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुलाकात में केवल कर्नाटक चुनाव ही नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जैसा कि ममता और अखिलेश की मुलाकात के बाद कहा गया था कि भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाने वाली क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत होगी, यह उसकी अगली कड़ी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि आज (मंगलवार) को ही बंगाल की मुख्यमंत्री ओड़िशा की यात्रा पर गई हैं और इस दौरान उनका ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो इस बार कर्नाटक में जेडी (एस) ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने के लिए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। क्योंकि 2018 में नाटकीय घटनाक्रम के बाद जेडी (एस) और कांग्रेस की गठबंधन को हटाकर भाजपा सत्ता में आई थी। जबकि भाजपा बहुमत वाली पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार जेडी (एस) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे बंगाल की मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार किया था। उसी तरह अगर कुमारस्वामी के साथ ममता बनर्जी की बात बनती है तो ममता बनर्जी कर्नाटक में जेडी (एस) के लिए चुनाव प्रचार करने जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed