फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy Says Big whale behind leaking explicit videos Prajwal Revanna Row

Revanna Row: पूर्व सीएम कुमारस्वामी बोले- रेवन्ना की अश्लील वीडियो लीक होना एक साजिश, इसमें बड़ी व्हेल शामिल

Tue, 14 May 2024 06:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 14 May 2024 06:01 PM IST
सार

प्रज्वल रेवन्ना मामले के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को कुमारस्वामी ने कहा कि वकीलों की दलीलें सुनने पर ऐसा लगा कि विधायक एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी नफरत की राजनीति से प्रेरित थी।

विज्ञापन
HD Kumaraswamy Says Big whale behind leaking explicit videos Prajwal Revanna Row
कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक का अश्लील वीडियो कांड काफी विवादों में है। इस बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके भतीजे और हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो लीक होना एक साजिश है। इसके पीछे कोई ‘बड़ी व्हेल’ शामिल हो सकती है। कुमारस्वामी का यह कटाक्ष कहीं न कहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ था। 

विज्ञापन

राजनीति से प्रेरित विधायक रेवन्ना की गिरफ्तारी
प्रज्वल रेवन्ना मामले के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को कुमारस्वामी ने कहा कि वकीलों की दलीलें सुनने पर ऐसा लगा कि विधायक एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी नफरत की राजनीति से प्रेरित थी। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगड़ा की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन

डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया
‘देवेगौड़ा को बदनाम करने की साजिश के लिए विधायक रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया’, इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे भी रेवन्ना लिए दुख हो रहा है। वे जो चाहते हैं उन्हें सोचने दें लेकिन मैं किसी के लिए कुछ भी बुरा नहीं चाहता। मुझे यह पसंद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे भी बहुत कुछ सहना पड़ा है। बहुत राजनीतिक साजिश का सामना मैंने भी किया है। मैं मजबूती और आत्मविश्वास से भरा हूं। भगवान ने मेरी रक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सशर्त जमानत पर छूटे एचडी रेवन्ना
महिला के अपहरण मामले में घिरे जेडी-एस नेता एचडी रेवन्ना जेल से बाहर निकल आए हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक महिला का अपहरण किया और उसके बाद प्रज्ज्वल ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एचडी रेवन्ना ने बंगलूरू की विशेष अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने 13 मई को मामले में सुनवाई करते हुए जेडी-एस नेता को सशर्त जमानत दी थी। 

जेडी-एस विधायक को जमानत देने के साथ अदालत ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। कोर्ट ने कहा कि रेवन्ना को जमानत के लिए पांच लाख रुपये का मुचलका भरना होगा। इसके अलावा वह फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा एचडी रेवन्ना इस मामले से जुड़े पीड़ितों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर सकते। 

एचडी रेवन्ना को क्यों गिरफ्तार किया गया था?
एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था। महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। बेटे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था। इस मामले में बबन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रज्ज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए महिला का अपहरण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed