फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD kumaraswamy expanded cabinet, included eight Congress ministers

कुमारस्वामी ने कैबिनेट का विस्तार किया, कांग्रेस से आठ मंत्रियों को शामिल किया

Sat, 22 Dec 2018 09:28 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, बेंगलूरू
भाषा, बेंगलूरू Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 22 Dec 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
HD kumaraswamy expanded cabinet, included eight Congress ministers
HD Kumaraswamy
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को अपने छह महीने पुराने कैबिनेट का विस्तार किया और इसमें गठबंधन साझेदार कांग्रेस के आठ सदस्यों को शामिल किया। दो मंत्रियों, रमेश जारकिहोली (नगर प्रशासन) और आर शंकर (वन एवं पर्यावरण) को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजभवन में ग्लास हाउस में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नए मंत्रियों में सतीश जारकिहोली, एम बी पाटिल, सी एस शिवल्ली, एम टी बी नागराज, ई तुकाराम, पी टी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आर बी थिम्मारपुर शामिल हैं। आठ में से सात मंत्री उत्तर कर्नाटक के हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार रात पार्टी को विस्तार को मंजूरी दे दी थी। इससे पहले उन्होंने प्रदेश में पार्टी नेताओं और कर्नाटक प्रभारी सचिव के सी वेणुगोपाल से भेंट की थी और मुद्दे पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


रमेश जारकिहोली का कथित रूप से भाजपा नेताओं से मेल-जोल है और वह कैबिनेट तथा पार्टी की बैठकों में नहीं आ रहे हैं। उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनके स्थान पर उनके भाई सतीश जारकिहोली को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शंकर निर्दलीय विधायक हैं। उन्हें कांग्रेस के सहयोगी सदस्य होने की उनकी अनिच्छा के चलते हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed