देवेगौड़ा बोले: यूक्रेन में भारतीय छात्रों की दुर्दशा देख दहल रहा है दिल, निकासी अभियान पर न करें सियासत
देवेगौड़ा ने कहा, मैं यूक्रेन में फंसे हमारे युवा नागरिकों के वीडियो देख रहा हूं, जो निकासी के लिए याचना कर रहे हैं। उनकी दुर्दशा देख कर दिल दहल जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों को निकासी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निकासी अभियान का राजनीतिकरण न किया जाए क्योंकि इस तरह के हालात में निकासी कार्यक्रम बेहद मुश्किल होता है। देवेगौड़ा ने कहा, आइए हम निकासी प्रक्रिया का राजनीतिकरण न करें। यह ऑपरेशन करने वालों का मनोबल गिराएगा। संकट की इस घड़ी में सियासत करने से हमारी छवि खराब होगी। आइए हम मिलकर काम करें।
देवेगौड़ा ने कहा, मैं यूक्रेन में फंसे हमारे युवा नागरिकों के वीडियो देख रहा हूं, जो निकासी के लिए याचना कर रहे हैं। उनकी दुर्दशा देख कर दिल दहल जाता है। मैं उनकी सकुशल घर वापसी की हताशा को समझ सकता हूं। लेकिन जब उस देश में युद्ध चल रहा हो और अनिश्चितता है, और जब ऑपरेशन लिंक टूट जाते हैं, तो यह उचित है कि हम अपने अधिकारियों और दूतावासों को काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्थन दें। मैं अपने अनुभव से जानता हूं कि ये ऑपरेशन कठिन और नाजुक होते हैं। आइए हम निकासी अभियान का राजनीतिकरण न करें।
यह ऑपरेशन करने वालों का मनोबल गिराएगा। संकट की इस घड़ी में अंक हासिल करने से हमारी छवि खराब होगी। आइए हम एक साथ काम करें। रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन में बिगड़ते हालात को देखते हुए मैंने भारत के प्रधान मंत्री को भारतीय छात्रों को निकालने में तेजी लाने के बारे में लिखा है।
Given the deteriorating situation in Ukraine after the Russian invasion, I had written to the Prime Minister of India about expediting the evacuation of Indian students.@PMOIndia pic.twitter.com/LfpVZITaaa
— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) February 28, 2022