फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Devegowda writes PM Modi about expediting the evacuation of Indian students from Ukraine

देवेगौड़ा बोले: यूक्रेन में भारतीय छात्रों की दुर्दशा देख दहल रहा है दिल, निकासी अभियान पर न करें सियासत

Mon, 28 Feb 2022 08:25 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 28 Feb 2022 08:25 PM IST
सार

देवेगौड़ा ने कहा, मैं यूक्रेन में फंसे हमारे युवा नागरिकों के वीडियो देख रहा हूं, जो निकासी के लिए याचना कर रहे हैं। उनकी दुर्दशा देख कर दिल दहल जाता है। 

विज्ञापन
HD Devegowda writes PM Modi about expediting the evacuation of Indian students from Ukraine
एचडी देवेगौड़ा - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों को निकासी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निकासी अभियान का राजनीतिकरण न किया जाए क्योंकि इस तरह के हालात में निकासी कार्यक्रम बेहद मुश्किल होता है। देवेगौड़ा ने कहा, आइए हम निकासी प्रक्रिया का राजनीतिकरण न करें। यह ऑपरेशन करने वालों का मनोबल गिराएगा। संकट की इस घड़ी में सियासत करने से हमारी छवि खराब होगी। आइए हम मिलकर काम करें। 

विज्ञापन


देवेगौड़ा ने कहा, मैं यूक्रेन में फंसे हमारे युवा नागरिकों के वीडियो देख रहा हूं, जो निकासी के लिए याचना कर रहे हैं। उनकी दुर्दशा देख कर दिल दहल जाता है। मैं उनकी सकुशल घर वापसी की हताशा को समझ सकता हूं। लेकिन जब उस देश में युद्ध चल रहा हो और अनिश्चितता है, और जब ऑपरेशन लिंक टूट जाते हैं, तो यह उचित है कि हम अपने अधिकारियों और दूतावासों को काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्थन दें। मैं अपने अनुभव से जानता हूं कि ये ऑपरेशन कठिन और नाजुक होते हैं। आइए हम निकासी अभियान का राजनीतिकरण न करें।  
विज्ञापन


यह ऑपरेशन करने वालों का मनोबल गिराएगा। संकट की इस घड़ी में अंक हासिल करने से हमारी छवि खराब होगी। आइए हम एक साथ काम करें। रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन में बिगड़ते हालात को देखते हुए मैंने भारत के प्रधान मंत्री को भारतीय छात्रों को निकालने में तेजी लाने के बारे में लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed