{"_id":"60429f07a98c053f5e542e03","slug":"hawala-case-ed-raids-two-money-changers-from-mumbai-and-goa-seized-cash-worth-44-37-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला मामला : ईडी ने मुंबई व गोवा के दो मनी चेंजर के यहां मारा छापा, 44.37 लाख रुपये की नकदी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवाला मामला : ईडी ने मुंबई व गोवा के दो मनी चेंजर के यहां मारा छापा, 44.37 लाख रुपये की नकदी जब्त
Sat, 06 Mar 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने हवाला मामले में मुंबई व गोवा में दो मनी चेंजर के यहां छापा मारा। ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सेटे मारेस ग्लोबल फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड और नेमीचंद खेमराज फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर और आवासीय परिसरों में छापा मारकर 44.37 लाख रुपये की नकदी व 9.55 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई।
विज्ञापन
44.37 लाख नकदी और 9.55 लाख कीमत की विदेशी मुद्रा जब्त
ईडी ने जांच में पाया कि विदेशी मुद्रा एक्सचेंज के व्यापार वाली दोनों कंपनियां रोजाना आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये बड़ी मात्रा में पैसों को विदेशी बैंकों में डालती हैं। ईडी का आरोप है कि ये कंपनियां कारोबारी हवाला के धंधे में लिप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
इनके पास से जब्त की गई विदेशी मुद्राओं की देश से बाहर लेन-देन के लिए तस्करी की गई थी। ईडी ने कंपनी के ठिकानों से हवाला लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि को जब्त किया।
विज्ञापन