फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   have you taken first jab of Covishield vaccine, know when the second dose will be taken

वैक्सीन संकट: अगर आपने भी लगवाई है कोविशील्ड, तो जानें कब लगेगी दूसरी डोज

Sat, 15 May 2021 04:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 15 May 2021 04:46 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक लोगों में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। एकदम स्पष्ट है जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, अब उन्हें दूसरी खुराक तीन से चार महीने बाद ही लगेगी। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कमिटी ने पाया है कि कोविशील्ड को लेकर इम्युनिटी तीन से चार महीने के दौरान सबसे बेहतर हो जाएगी...

विज्ञापन
have you taken first jab of Covishield vaccine, know when the second dose will be taken
वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

गन्नौर के अमित चौधरी ने एक हेल्थ कैम्प में पांच अप्रैल को कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई थी। सोचा था कि दूसरी डोज 20 मई के आसपास लगवा लूंगा। लेकिन कोविशील्ड की समय-सीमा बढ़ने से अमित को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब दूसरी डोज कब लगेगी। क्योंकि सरकार ने अब इस वैक्सीन के लिए समय सीमा का अंतराल तीन महीने से चार महीने के बीच कर दिया है। अब कंफ्यूजन है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन की डोज चार से आठ हफ्ते के बीच वाली समझ के लगवाई थी उनको अब वैक्सीन कब लगेगी। केंद्र सरकार की तय नई गाइडलाइंस के मुताबिक जितने लोगों की दूसरी डोज लगनी है, अब उन्हें पहली लगी डोज के तीन से चार महीने के बीच में ही लग सकेगी।

विज्ञापन

पूरे देश में सबसे बड़ा कंफ्यूजन है कोविशील्ड की डोज को लेकर

देश में कोविशील्ड ही ऐसी वैक्सीन है जिसकी डोज लगने के साथ से लेकर अब तक दो बार इसकी डोज लगवाने की समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। चूंकि देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन इस वक़्त कोविशील्ड ही लग रही है इसलिए सबसे ज्यादा असमंजस में बने रहने वाले लोग भी इसी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले लोग हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक लोगों में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। एकदम स्पष्ट है जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, अब उन्हें दूसरी खुराक तीन से चार महीने बाद ही लगेगी। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कमिटी ने पाया है कि कोविशील्ड को लेकर इम्युनिटी तीन से चार महीने के दौरान सबसे बेहतर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अंतर चार से आठ हफ्ते का था

कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप को लेकर लंबे समय से बहस जारी है। तीन महीनों में यह दूसरी बार है, जब इस वैक्सीन के डोज के अंतराल को बढ़ाने की सिफारिश की गई है। मार्च में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 28 दिनों से 6-8 हफ्तों तक अंतराल बढ़ाने के लिए कहा गया था। अब यह अंतराल 6-8 हफ्तों से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया गया है। हालांकि जब इसके अंतराल को लेकर टाइमिंग बढ़ाई गई थी, तो भी बहुत से लोगों ने सवाल उठाए थे कि नीति निर्धारक यह तय क्यों नहीं कर पा रहे हैं कि कोविशील्ड की इम्युनिटी कितने दिनों में ज्यादा स्ट्रांग होने लगेगी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन के अंतराल को बढ़ाने की समय सीमा के दौरान यह ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है कि वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में वैक्सीन की उपयोगिता चार महीने बाद भी उतनी की प्रभावी हो। इसके अलावा यह भी पहले बढ़ाई गई अंतराल की समय सीमा के दौरान सवाल उठा था कि लोगों को अपनी डोज लगवानी है इसका ध्यान रखा जाए। कहीं लंबे अंतराल से लोग डोज की टाइमिंग न भूल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed