फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Have stopped morning walk due to spike in air pollution, says CJI Chandrachud news in hindi

Delhi: रिटायरमेंट के बाद CJI चंद्रचूड़ सबसे पहले करेंगे ये काम, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिया ये जवाब

Thu, 24 Oct 2024 11:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 11:29 PM IST
सार

देश के मौजूदा और भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को अपने पद से रिटायर होंगे। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद का अपनी योजना को लेकर किए गए सवाल का भी जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी असंतोष जताया है।

विज्ञापन
Have stopped morning walk due to spike in air pollution, says CJI Chandrachud news in hindi
रिटायरमेंट के बाद CJI चंद्रचूड़ की योजना - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नवंबर महीने की 10 तारीख अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे। वहीं सेवानिवृत्ति के बाद की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि पहले कुछ दिनों तक वह आराम करेंगे। बता दें कि नवंबर 2022 में उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था और करीब दो सालों तक इस पद पर आसीन रहे।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण पर सीजेआई ने जताई चिंता
वहीं सीजेआई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण उन्होंने सुबह की सैर करना बंद कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि उनके डॉक्टर ने उन्हें सुबह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि सांस संबंधी बीमारियों से बचने के लिए घर के अंदर रहना ही बेहतर है। वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मैंने आज (24 अक्टूबर) से सुबह की सैर करना बंद कर दिया है। मैं आमतौर पर सुबह 4-4.15 बजे सैर के लिए जाता हूं।
विज्ञापन


पत्रकारों को सुप्रीम कोर्ट परिसर में मिलेगी पार्किंग सुविधा
सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को कवर करने वाले पत्रकारों को मान्यता देने के लिए कानून की डिग्री रखने की अनिवार्य शर्त को खत्म करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अब सुप्रीम कोर्ट परिसर में अपने वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और एआई की शुरुआत
उन्होंने अभिलेखों और न्यायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों को कई क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की शुरुआत के बारे में भी बात की। सीजेआई ने कहा कि सेवानिवृत्त जिला न्यायालय के न्यायाधीश निर्णयों के एआई-जनरेटेड अनुवादों में सुधार के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि अभिलेखों के डिजिटलीकरण से न्यायाधीशों को अपने आईपैड पर और यहां तक कि उड़ानों में भी केस फाइलें पढ़ने में मदद मिली है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed