फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hathras case rahul gandhi alleges up police of threwing him in ground ask only modi ji can walk priyanka gandhi

हाथरस जाते समय पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में गिरे राहुल गांधी, प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा

Thu, 01 Oct 2020 03:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 01 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
hathras case rahul gandhi alleges up police of threwing him in ground ask only modi ji can walk priyanka gandhi
पैदल मार्च करते राहुल-प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की घटना को लेकर पूरे देशभर में गुस्सा है। लोग सरकार से पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय देने के लिए कह रहे हैं। वहीं मामले पर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुए। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पैदल मार्च करना शुरू कर दिया है। थोड़ी दूरी के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी ओर, राहुल ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुझे यूपी पुलिस ने धक्का दिया।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया गया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने चलना शुरू किया।'
विज्ञापन

 

पुलिस ने लाठियां चलाईं, लेकिन अहंकारी सरकार की लाठियां हमें नहीं रोक सकती: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उन्हें और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, लेकिन ‘अहंकारी सरकार’ की लाठियां उन्हें रोक नहीं सकतीं। उन्होंने ट्वीट किया, 'हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं। काश, यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।' 


इससे पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'उत्तर प्रदेश में रोजाना बलात्कार की घटनाएं हुई हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ सरकार को लेनी पड़ेगी। जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी।' प्रियंका ने दावा किया कि जब तक सरकार को झकझोरा और जगाया नहीं जाएगा तब तक वह महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं करने वाली है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह घटना (हाथरस सामूहिक बलात्कार) बहुत अन्यायपूर्ण थी और उसके बाद सरकार ने शव के अंतिम संस्कार में जो किया वह तो और भी बड़ा अपमान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed