फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hathras Rape Case News: Congress announces Satyagraha in states on Monday

Hathras Case: कांग्रेस आज से कई राज्यों में करेगी मौन ‘सत्याग्रह’

Mon, 05 Oct 2020 04:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Oct 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News: Congress announces Satyagraha in states on Monday
हाथरस रेप केस - फोटो : amar ujala

हाथरस मामले को लेकर देश में राजनीति चरम पर है, रोजाना किसी न किसी दल का जमावड़ा हाथरस की सड़कों पर होता है। पीड़िता के घरवालों से मिलने की होड़ में देश की हर पार्टी शामिल है। जगह-जगह पर राजनीतिक पार्टियों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात करने के एक दिन बाद पार्टी ने घोषणा की कि उनके लिए न्याय की मांग को लेकर देशभर में राज्यों के जिला मुख्यालयों पर आज ‘सत्याग्रह’ किया जायेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव, संगठन, के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि देश कांग्रेस समितियां पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर और उत्तर प्रदेश सरकार की क्रूर और मनमानी कार्रवाई के खिलाफ महात्मा गांधी/आंबेडकर प्रतिमाओं पर मौन सत्याग्रह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘सत्याग्रह’ में वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और आम कार्यकर्ता शामिल होंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या ने देश की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 19 वर्षीय लड़की को जीवन और मृत्यु दोनों में न्याय और गरिमा से वंचित कर दिया गया, क्योंकि उसके शव का रात के समय परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा दिखाई गई बेशर्मी और अमानवीयता ने पीड़िता की गरिमा को ठेस पहुंचाई।’

कांग्रेस नेता ने एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार की उस कार्रवाई की निंदा की जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अन्य नेताओं के साथ पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जाने का प्रयास कर रहे थे और प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश सीमा पर रोक दिया गया।


उन्होंन एक बयान में कहा, पुलिस ने राहुल गांधी को सबसे अमानवीय तरीके से गिरफ्तार किया और श्री राहुल गांधी, प्रियंका जी और अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। नेताओं को न केवल जबरन रोका गया बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed