फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hassan Karnataka 9 people died collision between Tempo traveller KMF milk vehicle near Gandhinagar

Karnataka: टेंपो ट्रैवलर और दूध की गाड़ी में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, हादसे में नौ लोगों ने गंवाई जान

Sun, 16 Oct 2022 06:36 PM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sun, 16 Oct 2022 06:36 PM IST
सार

टेंपो ट्रैवलर में सवार लोग धर्मस्थल, सुब्रमण्यम और हसनम्बा मंदिरों के दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Hassan Karnataka 9 people died collision between Tempo traveller KMF milk vehicle near Gandhinagar
कर्नाटक में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के हासन में टेंपो ट्रैवलर और दूध की गाड़ी में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत होने की खबर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गांधीनगर के पास अरसिकेरे तालुका में हुआ। टेंपो ट्रैवलर और केएमएफ की दूध की गाड़ी की रफ्तार तेज बताई जा रही थी। दोनों गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

जांच में सामने आया है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार लोग धर्मस्थल, सुब्रमण्यम और हसनम्बा मंदिरों के दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। 



मुआवजे का एलान
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नौ लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पहले ट्वीट किया था कि यह बेहद दुखद है कि कल हासन जिले के अरसेकेरे में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed