फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Has BJP found the formula to defeat Arvind Kejriwal Top leaders said this in the big party meeting

BJP: क्या भाजपा को केजरीवाल को हराने का फार्मूला मिल गया? पार्टी की बड़ी बैठक में शीर्ष नेताओं ने कही ये बात

Sun, 17 Dec 2023 08:03 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
loader
Has BJP found the formula to defeat Arvind Kejriwal Top leaders said this in the big party meeting
बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के लिए दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीतना अभी भी दूर की कौड़ी बना हुआ है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा मतों के साथ जीत दर्ज करने वाली भाजपा नरेंद्र मोदी की प्रचंड लोकप्रियता के दौर में भी विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं पाई। लेकिन अब बदले दौर में भाजपा नेताओं को लगता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की राजनीति समाप्त हो गई है और अब आने वाले चुनाव में वह सत्ता में काबिज होने में सफल रहेगी।


 
दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी ने यह तय किया है कि आगामी एक जनवरी से 15 जनवरी तक 15 दिन दिल्ली के हर बूथ पर पहुंचकर लोगों को राम मंदिर के उद्घाटन के विषय में बताया जाएगा। लोगों से 22 जनवरी को अपने नजदीकी मंदिर में अयोध्या में राम मंदिर के  उद्घाटन के समय पूजा-अर्चना करने का अनुरोध भी किया जाएगा। 


इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव की परिस्थितियां काफी अनुकूल हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलना तय है। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार उन्हें अपने वैचारिक विरोधियों का कड़ा विरोध मिलने जा रहा है जो विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार की राह में मुश्किलें खड़ी करने का काम कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि इसके बाद भी भाजपा जीत हासिल करने में सफल रहेगी।   

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी पिछले चुनावों से जीत का अंतर ज्यादा बड़ा करने के लक्ष्य से काम कर रही है। इस बार दिल्ली की हर सीट पर 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। सचदेवा ने उम्मीद जाहिर की कि जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल सरकार जनता के बीच अलोकप्रिय हो रही है, इस बार विधानसभा चुनाव में उसकी करारी हार होनी तय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 13000 से ज्यादा बूथों पर इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

ये होंगे हथियार 
दिल्ली जीतने के लिए भाजपा इस बार कई जनहितैषी मुद्दे उठाकर जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। जनता को प्रधानमंत्री आयुष योजना का लाभ न मिलना, पिछड़े वर्गों को ओबीसी आरक्षण न देना और दिल्ली सरकार की योजनाओं में हुए कथित भ्रष्टाचार को भाजपा मुद्दा बनाएगी और जीत हासिल करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed