फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryanvi Tai gave such a reaction after seeing the female pilot in the cockpit, even the pilot could not stop laughing

प्लेन के कॉकपिट से हरियाणवी ताई का रिएक्शन, पायलट तो क्या कोई नहीं रोक पाया हंसी

Fri, 20 Nov 2020 07:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi Tai gave such a reaction after seeing the female pilot in the cockpit, even the pilot could not stop laughing
हवाई यात्रा - फोटो : PTI

विमान में अपनी पहली यात्रा के दौरान एक हरियाणवी बुजुर्ग महिला ने कॉकपिट में महिला पायलट को देखकर अपनी भाषा में जो रिएक्शन दिया, उस पर खुद पायलट अपनी हंसी नहीं रोक पाई। महिला पायलट ने जब इस किस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।सोशल मीडिया यूजर्स हरियाणवी ताई के इस किस्से को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 



महिला पायलट हना खान 15 नवंबर को दिल्ली-गया-दिल्ली फ्लाइट में ड्यूटी पर थीं। एक बुजुर्ग महिला पहली बार विमान में सफर कर रही थीं और अपने इस सफर के दौरान उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से कॉकपिट देखने की इच्छा जाहिर की है। उनकी ये इच्छा पूरी करने के लिए क्रू मेंबर्स उन्हें कॉकपिट के पास लेकर आए। बुजुर्ग महिला कॉकपिट में पहुंची, तो उन्होंने एक महिला पायलट को वहां बैठा देखा, जिसके बाद उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसको सुनकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
विज्ञापन


पायलट की सीट पर महिला को देख बुजुर्ग महिला तुरंत हरियाणवी लहजे में बोलीं, 'ओए यहां तो छोरी बैठी है।' अपने लिए बुजुर्ग महिला का ये रिएक्शन सुन पायलट की हंसी छूट गई और उन्हें देख प्लेन में सफर कर रहे यात्री भी जोर-जोर से हंसने लगे। हरियाणवी महिला के साथ अपने इस मजेदार अनुभव को महिला पायलट हना खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। हना ने बताया कि यह अनुभव उस वक्त हुआ, जब हम वापस दिल्ली लौट रहे थे। हना खान के इस ट्वीट को अब तक 16 हजार से अधिक बार री-ट्वीट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं एक यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उसने लिखा, 'एक बार मैं बंगलूरू से लौट रहा था। पायलट की मां मेरे पास में ही बैठी थीं। जैसे ही ऊंचाई को लेकर एनाउंसमेंट होता तो वो कहती, ''इतना ऊपर उढ़ाने की क्या जरूरत थी।''

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed