फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Sexual Harrasment: DGP said one of the accused is serving Army Men

हरियाणा गैंगरेप मामला : आरोपी की जानकारी देने वाले को पुलिस देगी 1 लाख रुपए का इनाम

Sat, 15 Sep 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana Sexual Harrasment: DGP said one of the accused is serving Army Men
शनिवार को हरियाणा में सीबीएसई टॉपर से हुए गैंगरेप मामले में प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं मेवात पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाजनीन भसीन।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने शनिवार को बताया कि सीबीएसई टॉपर युवती से कथित रूप बलात्कार के तीन आरोपियों में से एक राजस्थान में पदस्थ सेना का जवान है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गयी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


तीनों ने बस स्टॉप से 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया और बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बलात्कार किया था। हांलाकि कनिना के उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) अभी तक आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रहा है।
विज्ञापन


रेवाड़ी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मेवात पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाजनीन भसीन ने कहा कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक रणनीति के तहत काम कर रही है। साथ ही आरोपी से संबंधित जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘तीन आरोपियों में से एक सैन्यकर्मी है और पुलिस का दल उसे गिरफ्तार करने को राजस्थान गया है। मुझे विश्वास है कि उसे आज गिरफ्तार कर लिया जायेगा।’ उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संधू ने बताया कि पीड़िता को सभी आरोपी जानते थे। 

इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी कार में आये और युवती को अपहरण करके सूनसान स्थान पर ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी उसे कनीना में बस स्टॉप के नजदीक छोड़ गये। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा के पुलिस प्रमुख बी एस संधू को जांच से यथाशीघ्र अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।


मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता है और संधू को पत्र लिख कर जल्द से जल्द मामले में हुई प्रगति के बारे में सूचित करने को कहा है। सरकार द्वारा सम्मानित की गई स्कूल की टॉपर रही लड़की के पिता ने कहा है कि हो सकता है आठ से 10 लोगों ने उससे बलात्कार किया हो। (भाषा से इनपुट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed