फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Results: victory is booster dose for PM Modi spirits were weakening after the Lok Sabha elections

Haryana Results: हरियाणा की जीत पीएम मोदी के लिए बूस्टर डोज, लोकसभा चुनाव के बाद कमजोर पड़ने लगे थे हौसले

Tue, 08 Oct 2024 04:51 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार
लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं। कहा जा रहा था कि इसने आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी को उघाड़कर सामने रख दिया था। इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी मोदी विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था।
loader
Haryana Results: victory is booster dose for PM Modi spirits were weakening after the Lok Sabha elections
हरियाणा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भी कुछ सीटें कम आ जाने से भाजपा के हौसले कुछ कमजोर पड़ गए थे। विपक्षी दल भाजपा की कम हुई सीटों की संख्या को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे थे। उनका कहना था कि अब मोदी ब्रांड का तिलस्म टूट गया है। लेकिन हरियाणा में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है। यह जीत मोदी ब्रांड को मिली बूस्टर डोज की तरह है जिसका करिश्मा महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई पड़ेगा।    



लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं। कहा जा रहा था कि इसने आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी को उघाड़कर सामने रख दिया था। इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी मोदी विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था। यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती। विपक्ष को इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश कर देता। लेकिन हरियाणा में मिली जीत ने सीधे तौर पर मोदी को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। 


महाराष्ट्र-हरियाणा पर भी पड़ेगा असर
हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का असर महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई देगा। हरियाणा में कांग्रेस ने जाट-दलित गठजोड़ की राजनीति की थी। उसका विश्वास था कि इन दो सामाजिक वर्गों का मजबूत साथ उसे जीत दिला सकता है। लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस का दलित दांव हरियाणा में कारगर नहीं रहा है। अब भाजपा इसी फैक्टर को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने की कोशिश करेगी। वह मोदी को दलितों और पिछड़ों की सबसे ज्यादा हितैषी के रूप में पेश करेगी और इससे भाजपा को ताकत मिल सकती है। 

भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अमर उजाला से कहा कि इन चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि इस देश में आज भी सबसे लोकप्रिय नेता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विपक्ष के जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाए थे, आज वे मीडिया के सामने बोलने तक के लिए सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हरियाणा में बड़ी जीत हासिल की है, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को बढ़त मिली है जो हमारी नीतियों की सार्थकता को दिखाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed