फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Congress has been working without organization from six years

छह सालों से बिना संगठन के काम कर रही हरियाणा कांग्रेस

Tue, 05 Jan 2021 05:44 AM IST
देव कश्यप अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Jan 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana Congress has been working without organization from six years
अशोक तंवर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस छह सालों से बिना जमीनी संगठन के चल रही है। राज्य में पार्टी की दुर्दशा के लिए नेता एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। लेकिन गांधी परिवार के करीब होने के बावजूद पहले पांच साल तक अशोक तंवर और अब कुमारी शैलजा संगठनात्मक ढांचा नहीं खड़ा कर सकीं हैं।

विज्ञापन


चुनाव के ठीक पहले पार्टी छोड़ने वाले तंवर के बनाए गए पदाधिकारियों को नेतृत्व ने मंजूरी नहीं दी। तंवर चाहकर भी हुड्डा के खिलाफ नेतृत्व को अपने पक्ष में तैयार नहीं कर पाए थे। तंवर के समय जिला और ब्लॉक अध्यक्ष बनाने में सबसे बड़ी बाधा हुड्डा थे।
विज्ञापन



यही कारण है कि पार्टी छह साल से बिना संगठन के चल रही है। शैलजा करीब एक साल से अध्यक्ष हैं लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं कर सकी हैं। दिल्ली से सटे होने के कारण हरियाणा पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर रहती है, लिहाजा कोई अध्यक्ष मन मुताबिक संगठन नहीं बना पाता। राज्य के नए प्रभारी विवेक बंसल भी जमीनी संगठन की कमजोरी की बात स्वीकारते हैं। उन्होंने कहा कि दो तीन माह में पदाधिकारी बना लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed