फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana assembly Polls 2019: BJP President Amit Shah targets on Congress for Rafale Pooja

लोकसभा चुनावों में राजनीतिक मार कर चुका ‘राफेल’ फिर है तैयार, क्या इस बार भी निशाने पर है कांग्रेस?

Wed, 09 Oct 2019 08:17 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Oct 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly Polls 2019: BJP President Amit Shah targets on Congress for Rafale Pooja
Amit Shah Kaithal Rally - फोटो : Youtube
दो राज्यों, महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर हैं। चुनाव मैदान में उतरे नेता अपने-अपने स्तर पर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। इन सबके बीच लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से राजनीतिक मार कर चुका 'राफेल' दोबारा से उड़ान भर रहा है। सवाल यह है कि क्या इस बार भी राफेल की राजनीतिक मार के निशाने पर कांग्रेस पार्टी है। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा में राफेल का नाम लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

राफेल की शस्त्र पूजा को बताया तमाशा

कैथल की रैली में उन्होंने कहा, कांग्रेस कह रही है कि राफेल की शस्त्र पूजा का तमाशा करने की क्या जरुरत है। राफेल का नाम आते ही राहुल गांधी के पेट में दर्द हो जाता है। अगर कांग्रेस पार्टी को 'राफेल' के पूजा-पाठ में कोई तमाशा दिखता है, तो इसमें दोष इनका नहीं है। असल में उन्हें इटली की संस्कृति ज्यादा पता है, जबकि अपने देश की संस्कृति का कम ही पता है।

विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव में 'राफेल' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच खूब ठनी थी। भाजपा ने इसे देश की सुरक्षा के लिए जरुरी बताते हुए जल्द से जल्द लाने की बात कही, तो कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी हर रैली में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन वहां से भी कांग्रेस पार्टी के लिए कोई राहत भरी खबर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इतना तक कह दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है, तो वे राफेल में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। उन्होंने राफेल के मुद्दे पर ही मोदी के लिए 'चौकीदार चोर है' चुनावी टैग लाइन शुरु की थी।

'चौकीदार चोर है'...'मैं भी चौकीदार हूं' में बदला

चुनाव से पहले हुई बालाकोट की एयर स्ट्राइक ने पूरा चुनावी माहौल ही पलट दिया। राहुल गांधी का चुनावी नारा 'चौकीदार चोर है' अब 'मैं भी चौकीदार हूं' में बदल चुका था। मोदी ने अपनी रैलियों में कहा, हमने आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारा। अगर हमारे पास राफेल होता, तो नतीजे कुछ और ही होते। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही कांग्रेस पार्टी की टैग लाइन बदल गई। भाजपा ने गली गली में 'मैं भी चौकीदार हूं' का नारा पहुंचा दिया।



लोकसभा चुनाव का मतदान शुरु होते होते 'राफेल' भाजपा के पक्ष में जा चुका था। राफेल की राजनीतिक मार इतनी गहरी थी कि विपक्षी दलों को उसका कोई अंदाजा ही नहीं था। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी को 'राफेल' की राजनीतिक मार का अहसास हुआ। अब उसी तर्ज पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में राफेल को लेकर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। अमित शाह ने अपनी रैली में कहा कि भारत में विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन का विधान है। ऐसे में अगर राफेल का भी पूजन किया गया, तो इसमें हंगामा करने की क्या बात है और कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed