फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Assembly Election Exit Poll BJP Didnt received votes on CM Khattars name

हरियाणा के एग्जिट पोल में भाजपा को तगड़ा झटका, मुख्यमंत्री खट्टर के नाम पर नहीं मिले वोट

Wed, 23 Oct 2019 12:53 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Oct 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election Exit Poll BJP Didnt received votes on CM Khattars name
Haryana Exit Polls - फोटो : Amar ujala

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर 21 अक्तूबर को हुई वोटिंग में भाजपा का तगड़ा झटका लगा है। एग्जिट पोल के अनुसार, प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम पर पार्टी को वोट नहीं मिले हैं। यह बात आजतक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के लिए किया गया सर्वे कह रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के लिए आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने करीब 23 हजार लोगों के बीच सर्वे किया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रदेश में 32 से 44 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र की तर्ज पर केंद्रीय मुद्दे ही हावी रहे। हालांकि इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले रहे क्योंकि 75 सीटों से ज्यादा जीतने का दावा करने वाली सत्तारूढ़ भाजपा सर्वे में सत्ता से दूर जाती दिखाई दी है। सर्वे के अनुसार प्रदेश में जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

प्रधानमंत्री से खुश, मुख्यमंत्री से नाराज

इस सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाले केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से खुश हैं। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काम से नाराज। ऐसे में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में भाजपा के पक्ष में मतदान होने की बड़ी वजह रहे हैं।  

सर्वे के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में भाजपा को 33 फीसदी मत मिल रहे हैं। इनमें से भी 36 फीसदी मतदाताओं ने केंद्र सरकार के अच्छे काम को तरजीह दी है। जबकि इनमें 35 फीसदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को तरजीह देना उचित समझा है।

मुख्यमंत्री खट्टर के नाम पर सिर्फ छह फीसदी मतदान

सर्वे में चौंकाने वाली यह बात भी सामने आई है कि प्रदेश के मतदाता मुख्यमंत्री खट्टर के काम से नाराज हैं क्योंकि उनके नाम पर सिर्फ छह फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग भाजपा के पक्ष में किया है।

हालांकि राज्य सरकार के अच्छे काम को लेकर भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने वालों की संख्या 16 फीसदी है। वहीं कमजोर विपक्ष होने के बावजूद भाजपा के पक्ष में वोट करने वालों की संख्या महज एक फीसदी है।

24 अक्तूबर को आएंगे नतीजे, किसको मिलेगा सत्ता सुख

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान हुआ था। दोनों प्रदेशों के चुनावी नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने अपने सर्वे के लिए हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों से आंकड़े एकत्र किए हैं।

हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। जबकि बसपा 87 और इनेलो 81 सीटों पर उतरी हैं। भाकपा 4 और माकपा 7 सीटों पर लड़ रही हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 434 है। ऐसे में हरियाणा में कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि राज्य में कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं।

 

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 के सटीक नतीजे देखें सबसे पहले हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर । पाएं हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का लाइव अपडेट व सभी राज्यों के विधानसभा-लोकसभा उपचुनावों के नतीजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed