फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: amit Shah praises Manohar lal Khattar for his iconic work in state

Haryana: शाह ने थपथपाई मनोहर की पीठ, भाजपा नेतृत्व की नजर में यूपी के योगी से कम नहीं हरियाणा के सीएम

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 27 Oct 2022 07:16 PM IST
सार

Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री ने खट्टर की प्रशंसा करते हुए कहा, वर्तमान सरकार से पहले के आठ साल याद करें तो पता चलता है कि एक सरकार के राज में भ्रष्टाचार बढ़ता था, तो दूसरी सरकार के राज में गुंडागर्दी बढ़ती थी। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को समाप्त कर हरियाणा को सुरक्षित बनाने का काम किया है...

विज्ञापन
Haryana: amit Shah praises Manohar lal Khattar for his iconic work in state
Haryana CM Manohar lal khattar with Home Minister Amit Shah - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भले ही विपक्षी पार्टियां हमला करती रहें, मगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी पीठ बखूबी थपथपा दी है। जिस तरह से उन्होंने पिछले आठ साल में हरियाणा की तरक्की का बखान किया, उससे उनके दोनों हाथों में लड्डू आ गए हैं। भाजपा नेतृत्व की नजर में मनोहर लाल का दम, यूपी के मुख्यमंत्री 'योगी' आदित्यनाथ से कम नहीं है। जिस तरह से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर लगाम कसने के लिए योगी की पीठ थपथपाता रहा है, कुछ वैसे ही शाह ने सीएम खट्टर की प्रशंसा कर दी है।

विज्ञापन

गुरुवार को फरीदाबाद में अमित शाह ने कहा, हरियाणा में पहले एक सरकार आती थी तो भ्रष्टाचार होता था। दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी बढ़ती थी। मनोहर लाल की सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को समाप्त कर हरियाणा को सुरक्षित प्रांत बनाने का काम किया है।

विज्ञापन

मनोहर लाल ने तब दिखाई थी अपनी जादूगरी

इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा पा चुके हैं। राज्यसभा चुनाव में उन्होंने अपनी जादूगरी से न केवल भाजपा नेतृत्व, बल्कि हरियाणा के कई विपक्षी दलों को हैरत में डाल दिया था। प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में तीन उम्मीदवारों में से दो प्रत्याशी जीत गए थे। इनमें से एक भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा थे। खट्टर ने अपनी रणनीति से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय माकन को राज्यसभा में नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद भाजपा में सीएम मनोहर लाल का कद बढ़ गया था। पीएम मोदी भी कई अवसरों पर मनोहर लाल की पीठ थपथपा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 वर्षों में हुआ राज्य का चहुंमुखी विकास

अमित शाह ने गुरुवार को फरीदाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। जन उत्थान रैली में उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में राज्य का चहुंमुखी विकास किया है। हरियाणा, भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लगभग 6,629 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन यहां हुआ है। 5,600 करोड़ रूपयों से अधिक की लागत वाले हरियाणा ऑर्बिटल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास भी यहीं हुआ है। सोनीपत में 590 करोड़ रुपये की राशि से रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन भी हुआ है। वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भी सोनीपत में होने जा रहा है। 315 करोड़ रुपयों की लागत से रोहतक में सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन जल्द होगा। ये ट्रैक आने वाले दिनों में भारत के शहरी विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। भोंडसी में पुलिस आवासीय परिसर में लगभग 576 पुलिस परिवारों को आज अपना घर मिलने जा रहा है।

मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को समाप्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री ने खट्टर की प्रशंसा करते हुए कहा, हरियाणा में वर्तमान सरकार से पहले के आठ साल याद करें तो पता चलता है कि एक सरकार के राज में भ्रष्टाचार बढ़ता था, तो दूसरी सरकार के राज में गुंडागर्दी बढ़ती थी। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को समाप्त कर हरियाणा को सुरक्षित बनाने का काम किया है। मनोहर लाल ने सभी वर्गों और पूरे हरियाणा की चिंता की है। उन्होंने विरासत में मिले बदहाल सिस्टम को बदल कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। भाई भतीजावाद को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां केरोसिन नहीं है, धुआं मुक्त और राज्य के हर घर में गैस का चूल्हा है। शाह ने कहा कि आज हरियाणा खाद्यान्न और दूध उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। ओलंपिक पदक विजेताओं और नेशनल गेम्स में पहले स्थान पर है।

सॉफ्टवेयर निर्यात, देश में नंबर-2 पर हरियाणा

हरियाणा 2015-16 से 2020-21 तक 6 फीसदी से अधिक विकास दर के साथ विकास के हर क्षेत्र में आगे रहा है। यहां मैन्युफैक्चरिंग की विकास दर 10 फीसदी से ज्यादा है। 8 साल पहले सॉफ्टवेयर निर्यात में हरियाणा का कहीं नाम नहीं था, आज हरियाणा सॉफ्टवेयर निर्यात करने में देश का दूसरे नंबर का राज्य बन गया है। 4,119 युवा स्टार्टअप रजिस्टर्ड करा चुके हैं और स्टार्टअप पंजीकरण में प्रति व्यक्ति औसत आबादी की दृष्टि से हरियाणा के युवाओं ने देश में सबसे ज्यादा स्टार्टअप बनाए हैं। 8 साल के अंदर यह बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में परिवर्तन की जो बयार चलाई है, उसका सबसे बड़ा फायदा हरियाणा ने लिया है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम को उद्योग का सबसे बड़ा हब बनाने का काम किया है। आज हरियाणा में विश्व की लगभग 400 फॉर्च्यून कंपनियां अपना कारोबार कर रही हैं। सीएम मनोहर लाल ने आठ साल में 98,000 लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी देने का काम किया है।

लिंगानुपात 871 से बढ़कर 913 तक पहुंच गया

हरियाणा सरकार ने ट्रांसफर इंडस्ट्री के भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने का काम किया है। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं। हरियाणा देश में एकमात्र राज्य ऐसा है, जो एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करता है। पहले यहां लिंगानुपात खराब स्थिति में था। प्रति 1000 पर बेटियों की संख्या 871 थी। पीएम मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। आज यह लिंगानुपात 871 से बढ़कर 913 तक पहुंच गया है, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मनोहर लाल ने केंद्र की सभी योजनाओं को जस की तस जमीन पर उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी ने हमारे हरियाणा को नंबर वन बनाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed