{"_id":"59faca584f1c1bdb538ba747","slug":"harsimrat-kaur-badal-on-khichdi-as-national-dish-world-food-india-india-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी बन गई है 'राष्ट्रीय खाना' ? जानिए क्या कहती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खिचड़ी बन गई है 'राष्ट्रीय खाना' ? जानिए क्या कहती है सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि पारंपरिक डिश खिचड़ी को राष्ट्रीय व्यंजन घोषित कर दिया गया है। मामला इतना बढ़ गया कि केन्द्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल को खुद सफाई देनी पड़ी। हरसिमरत कौर ने कहा कि खिचड़ी को सिर्फ वर्ल्ड फूड इंडिया इवेंट के लिए सिलेक्ट किया गया है ताकि उसको और मशहूर किया जा सके।
PM मोदी की दिग्गज मंत्री के गोद लिए गांव की हकीकत बयां करती ग्राउंड रिपोर्ट
हरसिमरत ने बताया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार से नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है जिसमें मशहूर शेफ संजीव कपूर की अगुवायी में इंडिया गेट पर एक विशाल बर्तन में करीब 800 किलो खिचड़ी एक साथ बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
सरकार ने बयान जारी कर पहले ही कहा था कि अधिक मात्रा में खिचड़ी अभी तक नहीं बनी है इसलिए इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल कराने की योजना है। खिचड़ी को बनाने के लिए करीब 1000 लीटर क्षमता का एक विशेष बर्तन तैयार किया गया है और इसे इंडिया गेट के लॉन में रखा गया है।

विदेशी मेहमानों से लेकर गरीब बच्चों को खिलाई जाएगी खिचड़ी
हरसिमरत कौर बादल
शेफ संजीव कपूर ने बताया कि वर्ल्ड फूड इंडिया में भाग लेने के लिए करीब 60 देशों से विदेशी मेहमान आ रहे हैं। उन सभी मेहमानों को विशेष पैकिंग में यह खिचड़ी पेश की जाएगी। इसके अलावा वहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भी खिचड़ी खाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर बसर करने वाले बच्चों को भी यह पौष्टिक और स्वादिष्ट खिचड़ी खिलाई जाएगी।
कई अनाजों से बनेगी खिचड़ी
हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि इस खिचड़ी में चावल-दाल तो डाला जाएगा ही, ज्वार, बाजरा, रागी जैसे पौष्टिक अनाज भी डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने खिचड़ी में हरी सब्जी डालने का भी सुझाव दिया था, जिसे मान लिया गया है। अब खिचड़ी में हरी सब्जी भी डाली जाएगी।