फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harshvardhan Shringla said the Art culture of India is an integral part of its soft power

भारत की कला-संस्कृति उसकी नर्म शक्ति का अभिन्न हिस्सा है : हर्षवर्धन शृंगला

Mon, 07 Dec 2020 03:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Dec 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Shringla said the Art culture of India is an integral part of its soft power
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि भारत की कला एवं संस्कृति उसकी नर्म शक्ति का अभिन्न हिस्सा है। साथ ही कहा कि भारतीय कला के लिए समर्पित कलाकार केवल कला का प्रदर्शन करने वाले ही नहीं, बल्कि वे ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिन्होंने इस महान सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के कला प्रशंसकों तक पहुंचाया है। स्पिक मैके द्वारा आयोजित विश्व विरासत शृंखला में विदेश सचिव ने कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ परंपरा भी जरूरी है।

विज्ञापन


आधुनिकता के साथ परंपरा के समावेश को जरूरी बताया
शृंगला ने कहा, मैं इस बात से भलिभांति परिचित हूं कि अकेले सिस्टम रचनात्मकता का पोषण नहीं कर सकता, इसलिए हमारा निरंतर प्रयास होना चाहिए कि हम युवा वर्ग को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें स्पिक मैके और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का आपस में तालमेल है जिसके जरिये पारंपरिक और लोकप्रिय के बीच की खाई को पाटने का प्रयास होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में उस छात्र अवस्था को याद करता हूं, जब हमें स्पिक मैके के ओपन एयर संगीत समारोह में अपने शास्त्रीय कलाकारों को मुफ्त में सुनने का मौका मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed