फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harsh Vardhan Shringla takes charge 33th Foreign Secretary says committed to role in nation-building

हर्षवर्धन श्रृंगला ने संभाला पदभार, बोले- राष्ट्र निर्माण की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध

Wed, 29 Jan 2020 10:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jan 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Harsh Vardhan Shringla takes charge 33th Foreign Secretary says committed to role in nation-building
हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश सचिव के रूप में संभाला पदभार - फोटो : ANI

आईएफएस अधिकारी हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को 33वें  विदेश सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने विदेश सचिव विजय गोखले की जगह ली है। श्रृंगला 1984 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह अमेरिका में भारत के राजदूत थे। वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को दो वर्ष के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रृंगला ने कहा कि मैं राष्ट्र निर्माण में मंत्रालय की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हूं, इसकी शुरुआत 36 साल पहले ही हो गई थी जब मैंने एक युवा पेशेवर के रूप में इस सेवा में प्रवेश किया था। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्साहित हूं।

विज्ञापन
 


बता दें कि मंगलवार को ही विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है, वर्तमान में वो श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। 



विदेश सचिव विजय गोखले के रिटार होने के बैद श्रृंगला की नियुक्ती की गई है। श्रृंगला का जन्म मुंबई में 01 मई 1962 में हुआ था। वे भारत के 33वें विदेश सचिव हैं। श्रृंगला विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहते हुए बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है। श्रृंगला फ्रांस, वियतनाम, इजराइल और दक्षिण अफ्रिका में भी तैनात रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed