फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   harsh Vardhan appeal to farmers maintain corona norms social distancing and wearing mask in public

कोरोना वैक्सीन : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहत की खबर, जानें जनता को कब तक लग जाएगा टीका

Mon, 30 Nov 2020 02:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 30 Nov 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
harsh Vardhan appeal to farmers maintain corona norms social distancing and wearing mask in public
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

देश में कोरोना का कहर अभी भी बरकरार है। कई राज्यों में रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं, इस बीच कोरोना वैक्सीन से अपडेट जनता के लिए महत्वपूर्ण हो जाते हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कब तक जनता को वैक्सीन लग जाएगी, इस सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन



डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगले छह महीने में देश की 30 करोड़ जनता को वैक्सीन लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि अगले साल के शुरुआती तीन-चार महीनों में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यहां कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जुलाई-अगस्त तक हमारी योजना देश के 25-30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इसी के साथ डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के लिए कहा है और अपील की है कि वो अभी भी मास्क पहने रखें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह अपील किसान प्रदर्शन के मद्देनजर की है। 

उन्होंने कहा कि सभी लोगों और किसानों से अपील की है कि वो कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सावधानी बरतें। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सभी लोगों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए अनिवार्य है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश में बनाई जा रही कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed