US: कमला हैरिस की चुनावी टीम ने हफ्ते भर में 20 करोड़ डॉलर जुटाए, राष्ट्रपति चुनाव में कड़ी टक्कर का किया दावा
कमला हैरिस की चुनावी टीम का कहना है कि कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में उतरने के एक सप्ताह के भीतर उन्होंने अभूतपूर्व रूप से 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। अभियान के अनुसार, यह साबित करता है कमला हैरिस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी और कमला हैरिस की डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच कमला हैरिस अभियान (कमला हैरिस की चुनावी टीम) का कहना है कि कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में उतरने के एक सप्ताह के भीतर उन्होंने अभूतपूर्व रूप से 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। अभियान के अनुसार, यह साबित करता है कमला हैरिस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही कमला हैरिस अभियान ने इस बात पर भी जोर दिया है कि पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव बुहत करीबी होने जा रहे हैं।
‘एक सप्ताह के अंदर 20 करोड़ डॉलर जुटाए’
जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डैमोक्रेटिक पार्टी ने अपना उम्मीदवार तय किया है। हैरिस अभियान के सूचना निदेश माइकल टेलर ने कहा, ‘जो बाइडन के राष्ट्रपति दौड़ से हटने के बाद टीम हैरिस ने एक सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसमें से पहली बार के दानकर्ताओं से 66 फीसदी रकम जुटाई गई है। यह साबित करता है कि उप राष्ट्रपति को जमीनी स्तर पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।’ एक सप्ताह से भी कम समय से कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है लेकिन, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी को अपने अभियान से एकजुट किया है।
‘अब उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार तय करना है’
माइकल टेलर ने आगे कहा कि रिकॉर्ड धन जुटाने के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में उतरे। टेलर के अनुसार अब रिपब्लिकन पार्टी के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी भी अपना मजबूत उम्मीदवार उतारने जा रही है। इसी के साथ टेलर ने एक करीबी टक्कर की भी चेतावनी दी है। टेलर ने आगे कहा, ‘उप राष्ट्रपति कमला हैरिस नई ऊर्जा से भरीं हुईं हैं और राष्ट्रपति पद की दौड़ में यह ऊर्जा बेहद जरूरी है। कुछ राज्यों के कम संख्या के मतदाताओं पर यह चुनाव बहुत हद तक निर्भर करेगा। इसलिए, यह चुनाव बेहद करीबी होने जा रहा है। ये ही वजह है कि हमारा चुनाव अभियान देशभर में नई ऊर्जा भर रहा है।’
‘कमला हैरिस के लिए देश में अलग उत्साह’
टेलर ने आगे कहा कि कमला हैरिस के लिए देशभर में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर युवा मतदाताओं, मजदूरों, बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की तरफ से समर्थन मिलने के बाद कमला हैरिस के चुनाव अभियान में नई जान फूंक दी है। टेलर ने दावा किया कि कमला हैरिस की उम्मीदवारी को लेकर पूरी डेमोक्रेटिक पार्टी एकजुट हो गई है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कमला हैरिस ने सभी का भरोसा जीता है और उनके अभियान के साथ कई लोग जुड़ रहे हैं।