फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harish Rawat reache Delhi, meet Sonia and Rahul

अब उत्तराखंड के जख्म भरने का वक्त : रावत

Fri, 13 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat reache Delhi, meet Sonia and Rahul
सोनिया गांधी के साथ हरीश रावत - फोटो : PTI

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि अब राज्य को मिले जख्म के भरने का वक्त है। वह इसमें केंद्र से भी सहयोग चाहते हैं। उन्होंने अस्थिरता फैलाने के लिए केंद्र सरकार को कोसा और उत्तराखंड में सरकार गिराने की कोशिश को संघवाद की नीत के खिलाफ बताया। रावत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले और प्रदेश के हालात की जानकारी दी।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने पर रावत का पंरपरागत तरीके से भव्य स्वागत हुआ। उनके दिल्ली स्थित आवास पर मेला सा माहौल बना रहा। समर्थक खुशी से झूमते और थिरकते नजर आए। रावत ने संकेत दिए कि बागी विधायकों की कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने दो महीने तक तपस्या की है। अब बागी विधायक भी तपस्या करें। भाजपा ने पहले बागी विधायकों पर कई टिप्पणियां की हैं। अब भाजपा चाहे तो उन्हें अपना लें।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष शासित राज्यों के प्रति सहिष्णुता का भाव रखना चाहिए। हमें केंद्र से सहयोग की अपेक्षा है। रावत केसाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और चीफ मीडिया कार्निटर धीरेन्द्र प्रताप भी थे। धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड मामले में केंद्रीय कानून मंत्री ने राष्ट्रपति को गलत जानकारी दी। इसलिए कानून मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। पूरे प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed