फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel says will support Congress in Gujarat Assembly polls

कांग्रेस को मिला हार्दिक पटेल का साथ, बोले- किसे वोट करना है लोग जानते हैं

Fri, 03 Nov 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 03 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel says will support Congress in Gujarat Assembly polls
हार्दिक पटेल
तमाम कयासों के बाद गुरुवार (2 नवंबर) को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ऐलान किया कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे। हार्दिक ने कहा है कि कांग्रेस खुले तौर पर पाटीदारों को समर्थन करती है इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव में टर्निंग पॉइंट ला सकते हैं ये सात चेहरे
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, कांग्रेस के लिए वोट मांगने के सवाल पर हार्दिक ने कहा कि उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को बता दिया है कि वह बीजेपी को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, ऐसे में लोगों को पता है कि इसके लिए किसे वोट करना है। पटेल पर कांग्रेस के हाथों बिकने के भी आरोप लगे जिनपर उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लगाने वाले असली पटेल ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक का कांग्रेस को सपोर्ट करने का बयान सीनियर नेता कपिल सिब्बल के उनसे मिलने के बाद आया है। माना जा रहा है कि पटेल आरक्षण पर दोनों ने किसी कानूनी रास्ते पर बात की होगी।

युवा नेताओं को 'खींचने' की कोशिश में कांग्रेस

Hardik Patel says will support Congress in Gujarat Assembly polls
Hardik Patel - फोटो : ANI
गुजरात में चुनाव की चर्चा के साथ ही यह चर्चा भी आम थी कि गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकुर किसे सपोर्ट करेंगे। अल्पेश ठाकुर पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं, वहीं जिग्नेश ने कांग्रेस समेत किसी भी पार्टी को सपोर्ट करने से मना कर दिया है। अबतक बात सिर्फ हार्दिक पर अटकी हुई थी।

इससे पहले हार्दिक ने कांग्रेस में शामिल ना होने का फैसला किया था, यहां तक कांग्रेस उपाध्क्ष राहुल गांधी के न्योते पर भी हार्दिक उनसे मिलने नहीं गए थे। हालांकि, कुछ वीडियोज ने बीच में दावा किया था कि हार्दिक सबसे छिपकर राहुल से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed