फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel jump off in name change politics and wanted to change people name on Rama

शहरों के नाम बदलने पर हार्दिक का तंज- 125 करोड़ लोगों का नाम रख दो 'राम'

Thu, 15 Nov 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel jump off in name change politics and wanted to change people name on Rama

कई राज्यों में शहरों और जिलों का नाम बदलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इससे ऐतराज है। वह सरकार के फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं। केवल इतना ही नहीं सरकार के फैसले के खिलाफ अदालतों के दरवाजे भी खटखटाए गए हैं। इसी क्रम में नाम बदलने की सियासत में हार्दिक पटेल भी कूद गए हैं। उनका कहना है कि 125 करोड़ लोगों का नाम राम कर देना चाहिए। 

विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने कहा, 'अगर इस देश में सिर्फ शहरों के नाम बदलने से देश को सोने की चिड़ियां बना सकते तो मैं मानता हूं कि 125 करोड़ हिंदुस्तानियों का नाम राम रख देना चाहिए। इस देश में बेरोजगारी, किसानों का प्रश्न बड़ा है और यह नाम और मूर्तियों के चक्कर में पड़े हुए हैं।' हार्दिक कई मौकों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए नजर आए हैं लेकिन वह भी राज्य का नाम बदलने की कोशिश में है लेकिन केंद्र सरकार इसमें उनका रोड़ा बन सकती है। 
विज्ञापन


पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक इससे पहले यह कहकर सुर्खियों में आए थे कि भाजपा नेता उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने कहा था कि मैं नाम नहीं बताना चाहता लेकिन भाजपा के नेता मुझसे मिलने के लिए आए थे। भाजपा के नेताओं ने ही मुझे बताया कि कैसे भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने राज्य में गोरखधंधा चलाया हुआ है। किस तरह से बजरी, टोल, खनन जैसे ठेकों में नेताओं की बंदरबांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम बदलने का यह दौर देश की सियासत का हिस्सा बन गया है। उत्तर प्रदेश में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रख दिया गया है। वहीं इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। इसके अलावा फैजाबाद का नाम अयोध्या करने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी अहमदाबाद का नाम बदलकर उसे कर्णावती करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य का नाम बदलकर उसे बांग्ला करने के प्रस्ताव को पेश किया था। जिसे विधानसभा ने मंजूर कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed