फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel, Former Gujarat Congress leader to join BJP on 2nd June

Hardik Patel: दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का हाथ

Tue, 31 May 2022 12:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 31 May 2022 12:13 PM IST
सार

हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। 11 जुलाई 2020 को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि 2022 आते-आते उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Hardik Patel, Former Gujarat Congress leader to join BJP on 2nd June
हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official

विस्तार

गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में हार्दिक पटेल ने बताया है कि वह दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। पटेल ने 18 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस से इस्तीफा देते वक्त हार्दिक पटेल पार्टी आलाकमान पर जमकर बरसे थे। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा था। इस पत्र में उन्होंने पार्टी को लेकर कई बातें कही थीं। पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें 11 जुलाई 2020 को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि 2022 आते-आते उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश अध्यक्ष दिलाएंगे सदस्यता 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता याग्नेश दवे ने बताया कि हार्दिक पटेल दो जून को पार्टी की सदस्यता लेंगे। वह गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भापा में शामिल होंगे। दरअसल, पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


त्यागपत्र में कांग्रेस पर जमकर साधा था निशाना
अपने त्यागपत्र में  हार्दिक ने लिखा था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं बल्कि ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो और हमारे देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो।उन्होंने अपने त्यागपत्र में आगे लिखा था कि अयोध्या में राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने जैसे फैसले हों, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था। लेकिन, कांग्रेस इसमें केवल बाधा बनने का काम करती रही। कांग्रेस का रुख केवल केंद्र का विरोध करने तक ही सीमित रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed