फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel Continues Hunger Strike Of Day 18, Harish Rawat extend support

18वें दिन भी हार्दिक पटेल का अनशन जारी, रावत और आंबेडकर ने किया समर्थन

Wed, 12 Sep 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel Continues Hunger Strike Of Day 18, Harish Rawat extend support

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अहमदाबाद में 25 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं। अनशन पर होने की वजह से हार्दिक स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। अनशन के दौरान हार्दिक पटेल से मिलने आने के लिए सत्ता विरोधी दलों के नेताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। वह पिछले 18 दिन से अनशन कर रहे हैं। रावत ने पटेल के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। 

विज्ञापन


पाटीदार आरक्षण की मांग करने वाले पटेल के साथ बैठक के बाद रावत ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पटेल को अनशन खत्म करने और इस मुद्दे को उजागर करने के लिए विरोध का कोई और माध्यम अपनाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


रावत ने कहा, ' मैंने उनसे कहा है कि उनका जीवन देश के किसानों, पाटीदारों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं उनसे अनशन खत्म करने की अपील करता हूं। भूख हड़ताल की जगह उन्हें विरोध के अन्य माध्यम अपनाने चाहिए जैसे कि प्रदर्शन या पैदल यात्रा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने ओबीसी कोटा के तहत पाटीदार आरक्षण और गुजरात के किसानों की ऋण माफी के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 25 अगस्त से शुरू की थी। दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने हार्दिक पटेल के साथ बैठक के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि संसद में आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाए जाने पर चर्चा होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed