फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel Continues Hunger Strike of Day 15 Sharad Yadav visit hospital

अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद हार्दिक का अनशन जारी, शरद की अपील- भोजन और पानी लेना शुरू कर दें

Sun, 09 Sep 2018 03:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Sun, 09 Sep 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel Continues Hunger Strike of Day 15 Sharad Yadav visit hospital

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने समुदाय के लिए आरक्षण और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान शनिवार को भी जारी रखा। उनका अनशन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। 

विज्ञापन


लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, द्रमुक नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने आज अस्पताल में हार्दिक से मुलाकात की और उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। हार्दिक 25 अगस्त ने भूख हड़ताल पर हैं और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


हार्दिक ने ट्वीट किया, ‘‘शरद यादव जी मुझसे अस्पताल में मिलने आएं। उन्होंने समाजिक न्याय और किसानों के अधिकार के लिए मेरी लड़ाई का समर्थन किया। उनसे काफी प्रभावित हूं।’’  उन्होंने राजा के अस्पताल पहुंचने की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की और कहा कि द्रमुक ने उनको समर्थन दिया है। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के प्रवक्ता मनोज पनारा ने कहा कि हार्दिक की भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनारा ने कहा, ‘‘उन्होंने कुछ खाया नहीं है लेकिन पानी पिया है। मांगे पूरी हाने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।’’ मुलाकात के बाद यादव ने कहा कि उन्होंने हार्दिक से खाना खाने को कहा। यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस लड़ाई के लिए उन्हें ताकत की जरूरत है। इसलिए उन्हें भोजन और पानी का सेवन शुरू कर देना चाहिए।’’

हार्दिक को शुक्रवार को उनके समर्थकों ने पहले ‘सोला सिविल हॉस्पिटल‘ में भर्ती कराया था लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी अस्पताल ‘एसजीवीपी होलिस्टिक हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया।
पाटीदार समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण तथा किसानों के कर्ज को माफ करने की मांग पर हार्दिक ने 25 अगस्त को अपने घर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। गुजरात की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि वह सभी के साथ बातचीत को तैयार हैं जबकि उनके (हार्दिक के) समर्थकों ने दावा किया है कि सरकार ने हार्दिक से बातचीत के लिए सपंर्क नहीं किया।


(इनपुट: भाषा)
 

हार्दिक पटेल के समर्थन में सरदार सेना ने दिया धरना 

लखनऊ में हार्दिक पटेल के समर्थन में सरदार सेना भी मैदान में उतर आई है। शनिवार को पटेल प्रतिमा के समक्ष धरना देकर सेना ने किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन  शुरू करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि हार्दिक किसानों की समस्याओं व कर्जमाफी को लेकर 15 दिनों से अनशन पर हैं। इसके बावजूद गुजरात की भाजपा सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हार्दिक पटेल के साथ कोई अनहोनी हुई तो पूरे देश में सात लाख किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed