फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Har Ghar Tiranga': Superstar Rajinikanth, Amitabh Bachchan and others uploaded selfies with tricolour

Har Ghar Tiranga: 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भेजी सेल्फी, अमिताभ बच्चन से लेकर सुपरस्टार रजनीकांत तक शामिल

Mon, 15 Aug 2022 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Aug 2022 02:10 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने वेबसाइट पर अपनी तस्वीर अपलोड की। इसके अलावा अमितभ बच्चन, सुपरस्टार रजनीकांत, अनुपम खेर, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश तक ने सेल्फी अपलोड की है। 

विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga': Superstar Rajinikanth, Amitabh Bachchan and others uploaded selfies with tricolour
हर घर तिरंगा अभियान के तहत अभिनेताओं ने भेजी सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव लोगों के दिलों-दिमाग में रच-बस चुका है। हर कोई अपने प्यार तिरंगे को अपने सीने से लगाए फिर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर तिरंगा अभियान की अपील ने तिरंगे के प्रति ऐसा जुनून पैदा किया कि यह अभियान जन-जन का बन गया। घर-घर तिरंगा पहुंचाने का बीड़ा खुद देश के नागरिकों ने उठा लिया। 

विज्ञापन


आम हो या खास कोई भी व्यक्ति तिरंगे के प्रति अपने अटूट प्रेम का प्रदर्शन करने से नहीं चूका। इसकी बानगी सरकार की ओर से बनाई गई हर घर तिरंगा वेबसाइट पर दिखाई दी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घर में तिरंगा लगाकर https://harghartiranga.com/ पर सेल्फी अपलोड करने की अपील की थी। खबर लिखे जाने  (सोमवार दोपहर दो बजे) तक इस वेबसाइट पर 46737564 अपलोड हो चुकी थीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक दिखा क्रेज 
तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने का क्रेज नेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक में दिखा। खुद गृहमंत्री अमित शाह ने वेबसाइट पर अपनी तस्वीर अपलोड की। इसके अलावा अमितभ बच्चन, सुपरस्टार रजनीकांत, अनुपम खेर, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश तक ने सेल्फी अपलोड की है। 

कल्पना नहीं की थी मेरे देश में इतनी ताकत है
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा कि सामूहिक अंतरात्मा के पुनरुत्थान ने देश को एक नई ताकत दी है। पिछले कुछ दिनों में, हमने एक नई ताकत देखी, जो सामूहिक अंतरात्मा का पुनर्जागरण था। 10 अगस्त तक लोगों को शायद यह भी नहीं पता होगा कि देश में इस तरह की ताकत मौजूद है। उन्होंने कहा पिछले तीन दिनों से हाथों से देश तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा पर निकल रहा है, बड़े-बड़े समाजवादी और सामाजिक विज्ञान के जानकार भी शायद कल्पना नहीं कर सकते कि मेरे देश में कितनी ताकत है। लेकिन तिरंगे झंडे ने यह दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed