फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Happiest Ranking hyderabad ranked fourth most family friendly airport

दुनिया का चौथा सबसे खुशहाल हवाई अड्डा बना हैदराबाद एयरपोर्ट: क्या हैं इसकी खास वजहें, कैसे मिला यह खिताब?

Mon, 13 Jul 2026 07:33 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 07:33 PM IST
सार

हैदराबाद एयरपोर्ट को दुनिया का चौथा सबसे 'फैमिली-फ्रेंडली' हवाई अड्डा चुना गया है। यूके की संस्था की ओर से मई 2026 में किए गए सर्वे में इसे 18.5 अंक मिले हैं। बच्चों के प्ले एरिया, बेबी केयर रूम और थेरेपी डॉग्स जैसी बेहतरीन सुविधाओं की वजह से इसे यह कामयाबी मिली है।
 

विज्ञापन
Happiest Ranking hyderabad ranked fourth most family friendly airport
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का चौथा सबसे पसंदीदा फैमिली-फ्रेंडली हवाई अड्डा अब भारत में है? हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यह बड़ा कमाल कर दिखाया है। यूके की मशहूर संस्था अट्रैक्शनटिकट्स.कॉम (AttractionTickets.com) ने एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट का नाम हैपिएस्ट एयरपोर्ट्स रैंकिंग है।
विज्ञापन


इस सर्वे में दुनिया भर के 140 से ज्यादा एयरपोर्ट शामिल थे। हैदराबाद एयरपोर्ट ने कई देशों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। यह डेटा एनालिसिस मई 2026 में किया गया था। इस रैंकिंग में हैदराबाद को 20 में से 18.5 का शानदार स्कोर मिला है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


इस रैंकिंग के पीछे क्या हैं वो नौ बड़े पैमाने?
इस लिस्ट को कैसे तैयार करने के लिए संस्था ने यात्रियों की सहूलियत से जुड़े नौ कड़े मानक तय किए थे। इन्हीं पैमानों पर खरा उतरने के बाद हैदराबाद को यह मुकाम मिला है:-
विज्ञापन
विज्ञापन
  1. गूगल रिव्यू रेटिंग्स: इंटरनेट पर यात्रियों की ओर से दी गई शानदार रेटिंग।
  2. बच्चों का प्ले एरिया: बच्चों के मनोरंजन के लिए खास खेलकूद की जगह।
  3. फैमिली सिक्योरिटी लेंस: परिवारों की जांच के लिए अलग और सुरक्षित लाइनें।
  4. बच्चों के लिए सुविधाएं: छोटे बच्चों के कपड़े बदलने के लिए साफ-सुथरे रूम।
  5. मुफ्त स्ट्रॉलर सर्विसेज: बच्चों को घुमाने के लिए एयरपोर्ट पर मिलने वाली मुफ्त गाड़ियां।
  6. रेस्ट और स्लीप जोन: लंबी यात्रा में थक जाने पर आराम करने की जगह।
  7. बेहतरीन वाई-फाई: इंटरनेट चलाने के लिए हाई-स्पीड और मुफ्त वाई-फाई सेवा।
  8. हवाई अड्डे का बड़ा आकार: यात्रियों के चलने-फिरने के लिए खुला और बड़ा परिसर।
  9. विशेष यात्रियों के लिए सहयोग: न्यूरोडायवर्जेंट यात्रियों के लिए हर कदम पर खास मदद।

यह भी पढ़ें: क्या सीएम शुभेंदु बदल रहे हैं बंगाल की परंपरा: रथ यात्रा कमेटियों को मिलेंगे ₹5-5 लाख, क्या है पूरा प्लान?


यात्रियों के सफर को सुखद बनाने से जुड़ीं बड़ी बातें?
जीएचआईएएल ने परिवारों के सफर को आसान बनाने के लिए कई बड़े इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट के अंदर कदम रखते ही यात्रियों को एक बेहद आरामदायक माहौल मिलता है।
  • हर टर्मिनल पर विशेष रूम: एयरपोर्ट के प्रत्येक हिस्से में आधुनिक बेबी केयर और फैमिली रूम बने हैं।
  • मददगार स्टाफ की तैनाती: परिवारों की सहायता के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद रहते हैं।
  • थेरेपी डॉग्स की अनोखी सेवा: मानसिक तनाव और थकान को दूर करने के लिए प्यारे थेरेपी डॉग्स रखे गए हैं।
  • योग रूम की सुविधा: मन की शांति और आराम के लिए यात्री योग कक्ष का उपयोग कर सकते हैं।
  • शानदार खान-पान और शॉपिंग: खाने-पीने के बेहतरीन काउंटर और शॉपिंग आउटलेट्स मौजूद हैं।

हमारे लिए मील का पत्थर: कादिर कादिरवन
इस बड़ी सफलता पर जीएचआईएएल के सीईओ कादिर कादिरवन ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे परिवार-अनुकूल एयरपोर्ट्स में शामिल होना हमारे लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह सम्मान आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी कोशिशों को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed