फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hanuman beniwal pleading for time during discussion on citizen ammendment bill 

नागरिकता संशोधन बिल : 'बड़ी मेहनत करके आया हूं मैडम...बस आधा मिनट'

Mon, 09 Dec 2019 09:29 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 09 Dec 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
hanuman beniwal pleading for time during discussion on citizen ammendment bill 
hanuman beniwal - फोटो : Social Media

लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर सोमवार को चल रही बहस के दौरान एक रोचक वाकया सामने आया। राजस्थान से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी बात रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगने के लिए गिड़गिड़ाते दिखे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सांसद जब विधेयक पर अपनी बात रख रहे थे। उस समय स्पीकर की भूमिका में मीनाक्षी लेखी थीं। हनुमान बेनीवाल चर्चा के दौरान ज्यादा समय ले रहे थे। इस वजह से मीनाक्षी लेखी ने उन्हें टोकते हुए अपनी बात जल्दी खत्म करने को कहा। इस दौरान मीनाक्षी लेखी और हनुमान बेनीवाल के बीच समय को लेकर मोलभाव होता दिखा।
विज्ञापन


बेनीवाल ने बात खत्म करने के लिए दो मिनट का समय मांगा, लेकिन मीनाक्षी लेखी ने एक मिनट देने की बात कही। इस पर बेनीवाल ने कहा, 'मैडम बस डेढ़ मिनट।' जब मीनाक्षी लेखी नहीं मानीं, तो बेनीवाल लगातार गिड़गड़ाते हुए बोले, 'मैडम बहुत मेहनत करके आया हूं, बस आधा मिनट...।' दूसरे सांसद ने जब अपनी बात रखनी शुरू की, तो भी बेनीवाल बोलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मीनाक्षी लेखी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आप बोलते रहिए, कुछ भी रिकॉर्ड नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed