{"_id":"5dd7de098ebc3e55040641de","slug":"hand-grenade-thrown-outside-manipur-assembly-complex-in-imphal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर संदिग्ध आतंकियों ने फेंका बम, सीआरपीएफ के दो जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर संदिग्ध आतंकियों ने फेंका बम, सीआरपीएफ के दो जवान घायल
Fri, 22 Nov 2019 06:39 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Hand grenade thrown
- फोटो : ANI
मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर शुक्रवार को संदिग्ध आतंकियों ने बम फेंका। जानकारी के मुताबिक हैंड ग्रेनेड विधानसभा परिसर के बाहर थांगमीबान क्लब के पास फेंका गया। इस दौरान वहां मौजूद सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने बम फेंका जिससे सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान थांगमीबान लीलासिंग खोंगनांगखोंग इलाके में विधानसभा भवन के पास ड्यूटी के दौरान गश्त पर थे, इसी दौरान संदिग्ध आतंकवादियों ने शाम करीब 5.20 बजे उन पर बम फेंका।
विज्ञापन
घायल सीआरपीएफ कर्मियों को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि, गुरुवार को मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास सेना के असम राइफल कैंप पर तड़के उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। जवानों ने समय रहते हुए इन उग्रवादियों को भागने पर मजबूर कर दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि यह घंटना चंदेल जिले की है। उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ मिनटों तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी की गई। जल्द ही उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी से भागने पर मजबूर हो गए। यह सीमा चौकी चंदेल जिले के सेहलॉन गांव में है।
प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स फ्रंट और मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट ने प्रेस रिलीज जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।