फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hampi to Siliguri India to put spotlight on heritage scenic sites during G20 meetings

G-20 Meeting: अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, 55 शहरों में आयोजित की जाएंगी 200 बैठकें

Mon, 17 Oct 2022 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 04:27 PM IST
सार

भारत जी-20 की अध्यक्षता के दौरान सालभर 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी करेगा। वार्षिक शिखर सम्मेलन का समापन अगले साल 9 और 10 सितंबर को होगा। 

विज्ञापन
Hampi to Siliguri India to put spotlight on heritage scenic sites during G20 meetings
जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी वर्ष 2023 में होने वाले जी-20 के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय से लेकर पर्यटन मंत्रालय अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। देश के मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों में जी-20 की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। देशभर के 55 एतिहासिक स्थलों पर इन बैठकों की मेजबानी करने की योजना बनाई गई है। इनमें हम्पी और खजुराहो भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि इन बैठकों के लिए ऐतिहासिक स्थलों को चुनने का विचार इसलिए किया गया है, ताकि इन विरासत स्थलों को भी दुनिया के ध्यान में लाया जा सके। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि भारत जी-20 की अध्यक्षता के दौरान सालभर 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी करेगा। वार्षिक शिखर सम्मेलन का समापन अगले साल 9 और 10 सितंबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, विभिन्न राज्यों में 55 स्थानों पर ये बैठकें आयोजित करने की योजना है। हम महानगरों, राज्यों की राजधानियों, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों सहित अन्य स्थानों को कवर करेंगे। उन्होंने बताया कि इन 55 स्थानों में टिर-2 और टियर-3 शहरों को भी शामिल किया जाएगा जो सांस्कृतिक विरासत में समृद्ध हैं। इसलिए, हम एक बैठक कच्छ के रन, एक-एक सिलीगुड़ी, हम्पी और खजुराहों में आयोजित करेंगे। 


कर्नाटक में हम्पी के खंडहर और मध्यप्रदेश के खजुराहो में मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहरों स्थलों में से एक हैं। हम्पी के पहाड़ी इलाकों में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी (14वीं-16वीं शताब्दी) के अवशेष शामिल हैं। यह घरेलू और विदेशी यात्रियों के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। वहीं खजुराहों के प्राचीन मंदिर अपनी उत्कृष्ट नक्काशी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, इन्हें चंदेल वंश के दौरान बनाया गया था। खजराहो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का एक छोटा शहर है और यात्रियों की एक पसंदीदा जगह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed