फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Half of its gigantic student population will be made up of girls

शिक्षा के मामले में बेटों को जल्द ही पछाड़ देगीं भारत की बेटियां

Sun, 24 Sep 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 24 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Half of its gigantic student population will be made up of girls
अगर महिलाओं की शिक्षा का स्तर इसी तेजी से बढ़ता रहा तो आने वाले समय में देश में सबसे अधिक शिक्षित बेटियां होंगी। या यूं कहे तो अब देश में लड़कों से ज्यादा पढ़ी लिखी बेटियां होंगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में लगभग 30 करोड़ छात्र-छात्राएं हैं जिसमें 48 फीसदी पर लड़कियों ने कब्जा जमा लिया है।  
विज्ञापन


 भारत में फिलहाल महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन उच्च शिक्षा में बढ़ते आंकड़े बता रहे हैं कि आने वाला समय लड़कियों का बोलबाला होगा। देश में कामकाजी महिलाएं 27 फीसदी हैं जबकि संसद में महिलाओं की भागीदारी 11 फीसदी और राज्य विधानसभा में महज 8.8 फीसदी है। वहीं 500 बड़ी लिस्टेड कंपनियों में 17 कंपनियों की सीईओ महिला हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें:  कर्नाटक में अब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में जिस तेजी से लड़कियां आ रही हैं वह दिन दूर नहीं जब बेटियां देश में अलख जगाने का काम करेंगी। बात करें स्कूल कॉलेज की या फिर एजूकेशनल इंस्टीट्यूशन में एडमिशन की पिछले कुछ सालों में लड़कियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। महज 50 सालों में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों ने बाजी मारी है। 1950-51 में जहां 25 फीसदी लड़कियां ही उच्च शिक्षा के लिए जा पा रही थीं वह 40  वर्षों में 39 फीसदी और 50 वर्षों में 42 फीसदी के आंकड़े को पार कर गई हैं। यानी उच्च शिक्षा के मामले में लड़कियां बाजी मार ली है।  

विकासशील और विकसित देशों की बात करें तो भारत तेजी से बढ़ता हुआ देश बन गया है। यूरोपीय संघ के देशों में 54 फीसदी लड़कियां उच्च शिक्षित हैं जबकि अमेरिका में डिग्री धारक लड़कियों की संख्या 55 और चीन की लगभग 54 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed