{"_id":"5d725c658ebc3e015d44b5a9","slug":"hal-to-receive-rs-45-000-crore-orders-for-83-lca-tejas-fighters","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएल को जल्द मिल सकता है 45 हजार करोड़ के 83 तेजस विमान बनाने का ऑर्डर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एचएएल को जल्द मिल सकता है 45 हजार करोड़ के 83 तेजस विमान बनाने का ऑर्डर
Fri, 06 Sep 2019 10:04 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
तेजस लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 83 तेजस, हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) बनाने के लिए 45 हजार करोड़ का ऑर्डर मिलने की संभावन है। एयरफोर्स ने दो साल पहले 83 तेजस लड़ाकू विमान का टेंडर जारी किया था लेकिन कीमतों को लेकर ये सौदा अटक गया था। एचएएल ने जो कीमत सरकार और एयरफोर्स से मांगी थी वो थोड़ा ज्यादा होने की वजह से सौदा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
लेकिन अब सरकार और एचएएल के बीच सौदे को लेकर सहमति होने की संभावना है। रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक (खरीद) अपूर्व चंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा था कि 83 तेजस की कीमत के मुद्दे को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया था कि हवाई क्षेत्र की विशाल सरकारी कंपनी एचएएल द्वारा बनाए जाने वाले इन विमानों की कीमत संबंधी करार पर अगले कुछ महीनों में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए ‘आकाश’, सतह से हवा में मार करने वाली अतिरिक्त मिसाइलों की खरीद को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते मंजूरी दे दी थी और इस संबंध में करार पर अगले सात दिनों के भीतर हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
चंद्रा ने कहा, एलसीए की कीमत, जिस पर कीमत निर्धारित करने वाली समिति चर्चा कर रही थी, उसे रक्षा उत्पादन के सचिव द्वारा दो दिन पहले बुलाई गई बैठक में अंतिम रूप दिया गया। अब समर्थन पैकेज की कीमत पर चर्चा जारी है। उसे भी एक से दो महीने के भीतर तय कर लिया जाना चाहिए। इस प्रकार से हम तीन से चार महीने के भीतर विमान के लिए करार पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में होंगे।